Home > भोजपुरी > Nirahua और Akshara Singh ने किया जमकर रोमांस, देर रात दोनों के जगे अरमान, वायरल हो रहा है भोजपुरी गाने ‘मारी चौका पे चौका’ का वीडियो

Nirahua और Akshara Singh ने किया जमकर रोमांस, देर रात दोनों के जगे अरमान, वायरल हो रहा है भोजपुरी गाने ‘मारी चौका पे चौका’ का वीडियो

Bhojpuri Song: एक बार फिर दिनेश लाल यादव का पूराना गाना सोशल मीडिया पर धूंम मचा रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। इस भोजपुरी गाने 'मारी चौका पे चौका' में अक्षरा सिंह, निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आ रही है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।

By: chhaya sharma | Published: August 22, 2025 11:58:53 PM IST



Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ अपनी फिल्मों और जबरदस्त गानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। फैंस उनकी अदाकारी और आवाज के दीवाने। यहीं वजह है कि निरहुआ की फिल्में और गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर हाहाकार मचा देते हैं। ऐसी एक बार फिर दिनेश लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर धूंम मचा रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं।

दिनेश लाल यादव का एक पूराना गाना ‘मारी चौका पे चौका’ ने मचाया फिर धमाल

दरअसल, दिनेश लाल यादव का एक पूराना गाना ‘मारी चौका पे चौका’ इंटरनेट पर एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है, जिसे YouTube के SRK Music Bhojpuri चैनल पर 16 मई, 2023 को अपलोड किया गया है। इस वायरल भोजपुरी गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आ रही है। गाने में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। इस भोजपुरी गाने ‘मारी चौका पे चौका’ मेंं दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह पर फिर से जबरदस्त प्यार बरसा रहे हैं। इस गाने पर अब तक मिलियन व्यूज और ढेरों कमेंट आ चुके हैं और गाना अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। 

दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह की सुपरहिट जोड़ी

बता दें कि दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के सुपरस्टार है और जब भी दोनों एक साथ पर्दे पर आए हैं तो धमाल मचा दिया हैं। दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं, दोनों कई गानों और फिल्मों में एक साथ काम किया हैं। यही वजह है कि दोनों के पूराने गाने भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते है और लोगों को आज भी उतने ही पसंद आते हैं, जितने पहली बार देखने में आए थे। 

Advertisement