Categories: मनोरंजन

नपुंसक थे Michael Jackson, पॉप स्टार के करीबी ने किया खुलासा, आखिर कौन है पैरिस का असली बाप?

Michael Jackson : माइकल जैक्सन ने साल 2009 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मौत के सालों बाद उनके एक करीबी ने बड़ा खुलासा किया था। जिसे आज हम एक बार फिर आपके सामने लेकर आए हैं।

Published by Preeti Rajput

Michael Jackson : माइकल जैक्सन ने अपने गानों से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था। इसके साथ ही उनका ऑइकॉनिक फैशन लोगों को अपनी तरफ खींच लिया करता था। लोग उन्हें किंग ऑफ पॉप कहकर भी बुलाते थे। आज भी लोग उनके डांस मुव्स करते हैं। लोग उनकी मून वॉक कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन साल 2009 में माइकल जैक्सन ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के समय वह 50 साल के थे। माइकल जैक्सन की मौत ने फैन्स को सदमें में डाल दिया था। वह अपने घर पर मृत पाए गए। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। 

माइकल जैक्शन का अनसुना राज

वहीं अब उनकी मौत के इतने सालों बाद आज हम आपके उनके जीवन का एक रहस्य बताने जा रहे हैं। जो खुद काफी समय पहले उनके करीबी दोस्त कर चुके हैं। उनकी मौत के बात उनके दोस्त ने लोगों को बताया कि- पॉप स्टार नपुंसक थे और उसने ‘किंग ऑफ पॉप’ को अपने स्पर्म दान में भी दिए थे। मार्क लेस्टर जो की पेशे से एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ब्रिटिश टेबलॉयड न्यूज ऑफ द वर्ल्ड को बताया कि- मैंने माइकल को अपने स्पर्म दान में दिए थे। ताकि वह बच्चे पैदा कर सके। यहां तक कि मुझे यह भी विश्वास है कि पेरिस मेरी ही बेटी है। मार्क के मुताबिक, माइकल को चिंता थी कि वह कभी पिता नहीं बन पाएंगे, क्योंकि मार्क ने उन्हें नपुंसक करार दिया था। 

बच्चे पैदा नहीं कर सकते थे माइकल जैक्शन

मार्क ने कहा कि-  माइकल को महिलाओं के साथ संबंध बनाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्हें लगता था वह कभी भी यौन संबंध नहीं बना सकते। जब वह 16-17 साल के थे, उन्होंने एक महिला कलाकार के साथ संबंध बनाने की कोशिश की थी। जिसके बाद वह काफी डर गए थे। उन्हें काफी परेशानी होती थी। माइकल गे नहीं थे, बल्कि वह महिलाओं के साथ संबंध नहीं बना पाते थे। मार्क ने कहा कि- हमारी इस बारे में फोन पर कई बार बात होती थी। एक दिन उसने कहा कि बच्चे पैदा करना प्राकृतिक चीज है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। 

Related Post

देवर आवेज पर नहीं गौहर खान को इस कंटेस्टेंट पर आया प्यार, घरवालों को लगाई लताड़, बोलीं- सब आके बदतमीजी

मार्क ने खुलासा किया कि मैंने उससे कहा कि- वह कोई वैकल्पिक तरीका अपना लें, मुझे लगता है कि उसने कोशिश की लेकिन वह तरीका भी कोई काम नहीं आया। जिसके बाद मैंने उसकी मदद करने का फैसला किया। 

साउथ सुपरस्टार Nagarjuna ने इस हसीना को जड़ दिए थे 14 थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर किया था खुलासा, मांगनी पड़ी थी माफी!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: 19 मिनट और 7 मिनट के बाद कर्नाटक के अफसर के वायरल वीडियो से हड़कंप, देशभर में हो रही बदनामी

karnataka officer Obscene videos: कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट)…

January 20, 2026

Salman Khan ने नहीं काटा विवेक ओबेरॉय का पत्ता, जानें क्या है इंडस्ट्री छोड़ने की असली वजह?

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी जाती है. मगर उन्होंने अचानक…

January 20, 2026