Home > मनोरंजन > Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform | where to watch Sinners online: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म 'सिनर्स' का क्रेज भारत में भी बढ़ गया है. यहां जानें आप इस हॉरर फिल्म को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

By: JP Yadav | Last Updated: March 16, 2026 12:31:33 PM IST



Sinners Streaming Platform | where to watch Sinners online: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भले ही फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनी, लेकिन ‘सिनर्स’ और ‘फ्रैंकस्टाइन’ ने एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर जीत का परचम लहराया. ‘सिनर्स’ फिल्म में अपनी अदाकारी से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले माइकल बी. जॉर्डन छठे अश्वेत एक्टर बने हैं. इस फिल्म को 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं जो अब तक सबसे ज्यादा है. इससे पहले ‘ऑल अबाउट ईव’ (1950), ‘टाइटैनिक’ (1997) और ‘ला ला लैंड’ (2016) को 14 नॉमिनेशन मिले थे.  ‘सिनर्स’ एक हॉरर एक्शन फिल्म है, जिसने ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशनल मिलने का रिकॉर्ड बनाया.  अगर आप भी ‘सिनर्स’ को सिनेमा हॉल में देखने से चूक गए हैं तो इस फिल्म को दर्शक ओटीटी पर देख सकते हैं. 

हॉरर है फिल्म की थीम

‘सिनर्स’ एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का प्लॉट वर्ष 1932 के मिसिसिपी है. यह जुड़वां भाइयों की कहानी है, जो दिखते भी हमशक्ल हैं. दरअसल, इसका कथानक प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ा है. इसमें अनुभवी सैनिक के तौर पर शिकागो से लौटने के बाद पुरानी आरा मशीन की जगह पर एक ‘ज्यूक जॉइंट’ शुरू करने का प्रयास करते हैं. इस दौरान कहानी में ट्विस्ट आता है. सैनिकों के इस प्रयास में सुपनैचुरल शक्तियां (पिशाच) बाधा डालते हैं. ऐसे में सैनिकों को पिशाचों से अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगा. फिल्म के नायक हैं जुड़वां भाई. जुड़वां भाई अपने मिसिसिपी वाले होमटाउन में नई शुरुआत करने के लिए लौटते हैं. यहां आते ही उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. इस फिल्म में इतने ट्विस्ट और टर्न्स हैं लोग देखकर हैरान रह जाएंगे. 

कहां देख सकेंगे फिल्म

ज्यादा 16 ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली सिनर्स (Sinners) को दुनियाभर में सराहना मिली है. इस फिल्म को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. ‘सिनर्स’ को भारतीय दर्शक जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखे सकते हैं. ‘सिनर्स’ (Sinners) 2025 को रयान कूगलर ने प्रोड्यूस किया है. रयान कूगलर ही इसके लेखक और निर्देशक भी हैं. इसका प्लॉट वर्ष 1932 में मिसिसिपी डेल्टा की पृष्ठभूमि है. माइकल बी. जॉर्डन जुड़वां भाइयों का डबल रोल निभाया है. माइकल बी. जॉर्डन अपराधी भाइयों के किरदार में हैं. कहानी में  ‘जिम क्रो साउथ’ में अपने गृहनगर लौटते हैं. माइकल बी. जॉर्डन के अलावा फिल्म ‘सिनर्स’ में हेली स्टीनफेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ’कोनेल, वुन्मी मोसाकू, जेमी लॉसन, उमर बेन्सन मिलर और डेलरोय लिंडो भी शामिल हैं. 

Advertisement