Home > मनोरंजन > Michael B Jordan: कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Michael B Jordan: कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत एक्टर हैं. इतना ही नहीं वह जुड़वां किरदारों को निभाने के लिए यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले व्यक्ति हैं.

By: JP Yadav | Last Updated: March 16, 2026 11:43:04 AM IST



Academy Awards 2026 Michael B Jordan | Oscar 2026: फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी जॉर्डन ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता है.  उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड कड़े मुकाबले के बाद जीता है. माइकल का एक्टिंग के लिए का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है. इसके लिए उन्हें कड़ी टक्कर भी मिली, लेकिन आखिरकार मुकाबले में जीत हासिल की. ​​इस मुकाबले में यानी नॉमिनी की बात करें तो ‘Marty Supreme’ के लिए टिमोथी चालमेट, ‘Blue Moon’ के लिए एथन हॉक और ‘One Battle After Another’ के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे. माइकल बी जॉर्डन अपनी अभिनय क्षमता के दम पर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हासिल कर लिया. 

अवॉर्ड समारोह में माइकल बी जॉर्डन ने अपने संबोधन में मंच से कहा कि भगवान महान हैं. इसके बाद उन्होंने दर्शकों के बीच बैठी अपनी मां को क्रेडिट देते हुए अपने परिवार के बाकी सदस्यों को आवाज़ लगाई. साथ 5 प्रोजेक्टर में काम कर चुके साथी एक्टर रायन कूलगर ने अवॉर्ड जीतने पर कहा कि माइकल आपको अपना सहयोगी और दोस्त कहने पर बहुत गर्व है. भावुक साथी एक्टर ने कहा कि आपने मुझे वह मौका और जगह दी जहां मुझे पहचाना जा सके. मैं भी तुमसे प्यार करता हूं. 

यहां पर बता दें कि 39 साल के माइकल बी. जॉर्डन उन जाने-माने अश्वेत एक्टरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है. वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं, जिन्होंने अश्वेत होते हुए यह अवॉर्ड जीता है. इस लिस्ट में 2007 में ‘The Last King of Scotland’ के लिए फॉरेस्ट व्हिटेकर, 2002 में ‘Training Day’ के लिए डेंज़ेल वॉशिंगटन और 1964 में ‘Lilies of the Field’ के लिए सिडनी पोइटियर शामिल हैं. 

अवॉर्ड लेने पर क्या कहा

माइकल बी जॉर्डन ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि इस कमरे में मौजूद हर व्यक्ति और घर पर मौजूद हर व्यक्ति को उनके करियर में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आप लोग चाहते हैं कि मैं अच्छा करूं, और मैं ऐसा करना चाहता हूं क्योंकि आप लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है. ऐसे में मुझ पर लगातार भरोसा बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद. उन्होंने उन पुरुष एक्टर का ज़िक्र किया जो उनसे पहले इस मुकाम पर पहुंचे थे, जिनमें विल स्मिथ और जेमी फॉक्स शामिल हैं. जॉर्डन ने इस वादे के साथ अपनी बात खत्म की कि वह लगातार आगे बढ़ते रहेंगे और खुद का सबसे बेहतरीन रूप बनने की कोशिश करते रहेंगे.

बाफ्टा में भी हासिल किया अवॉर्ड 

यहां पर बता दें कि रायन कूगलर द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म ‘सिनर्स’ में जॉर्डन ने जुड़वां भाइयों एलिजा ‘स्मोक’ और एलियास ‘स्टैक’ मूर  की दोहरी भूमिका निभाई है. इस तरह जुड़वां भाइयों का किरदार निभाने के लिए ऑस्कर जीतने वाले जॉर्डन पहले अभिनेता बन गए हैं. यहां पर बता दें कि एक्टर जॉर्डन के लिए यह अवॉर्ड सीज़न काफ़ी शानदार रहा. उन्हें बाफ़्टा (BAFTAs), गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया. इससे पहले 1 मार्च, 2026 को हुए ‘एक्टर अवॉर्ड्स’ में उन्होंने जीत हासिल की. ​ 

कई फिल्मों में कर चुके हैं यादगार रोल्स

इससे पहले माइकल बी. जॉर्डन ने अपनी पहली बड़ी फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए सफलता हासिल की. जब उन्होंने ‘फ्रूटवेल स्टेशन’ (2013) में ऑस्कर ग्रांट का किरदार निभाया. यह फ़िल्म सैन फ़्रांसिस्को के एक ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म पर पुलिस अधिकारियों द्वारा ऑस्कर की विवादित हत्या की कहानी पर आधारित है. फ़िल्म की कास्ट में ऑक्टेविया स्पेंसर और मेलोनी डियाज़ ने भी अहम रोल निभाया था. इसे फ़ॉरेस्ट व्हिटेकर (सिग्निफ़िकेंट फ़िल्म्स) ने प्रोड्यूस किया था. इसका प्रीमियर 2013 के सनडांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हुआ, जहां इसे U.S. ड्रामेटिक फ़िल्म श्रेणी में ग्रैंड जूरी प्राइज़ और ऑडियंस अवार्ड मिला. इसे 2013 के कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ श्रेणी में भी दिखाया गया था. वर्ष 2015 मे जॉर्डन ने जोश ट्रंक की फ़िल्म *Fantastic Four* (2015) में मुख्य भूमिका निभाई.  

Advertisement