Khushi Kapoor-Vedang Raina: बोनी कपूर-श्रीदेवी की लाडली खुशी कपूर बॉलीवुड में अपने कदम रख चुकी है। खुशी की कई फिल्में रिलीज हो चुकी है। खुशी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती है। जानकारी के मुताबिक, खुशी कपूर एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट हेतो हैं। हालांकि फिलहाल दोनों में से किसी ने भी अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया है। इस बीच दोनों हाल ही में डिनर डेट के लिए गए थे।
खुशी कपूर-वेदांग रैना की डिनर डेट
खुशी कपूर और वेदांग रैना कई बार साथ में ट्रिप और डेट पर जाते रहते हैं। वहीं बुधवार को भी दोनों डिनर डेट पर गए थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हर बार कि तरह इस बार वह पैपराजी से छिपते हुए नजर नहीं आए। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। दोनों की साथ में केमिस्ट्री देखने वाली थी। अगर लुक की तरफ ध्यान दें तो खुशी कपूर ने फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। वहीं वेदांग शर्ट के साथ डेनिम पहने हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद वेदांग रैना ने खुशी को कार में बैठाया। फिर वापस आकर पैपराजी को पोज दिए।
वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो पर लोग कपल को लेकर काफी सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-बेस्ट कपल, परफेक्ट मैच। वहीं दूसरे ने लिखा-ये दोनों अपना रिश्ता क्यों छिपा रहे हैं? बता दें कि वेदांग और खुशी फिल्म द आर्चीज में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, अगस्त्य नंदा समेत कई स्टारकिड्स नजर आए थे।