4 करोड़ में डील पक्की, युजवेंद्र चहल ने फिर साधा Dhanashree Verma पर निशाना, कह दी ऐसी बात

तलाक के बाद भी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक-दूसरे को कठघरे में खड़े करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में चहल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धनश्री पर इशारों में फिर निशाना साधा है.

Published by Kavita Rajput

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पर ताना मारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में युजवेंद्र ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐसा करके सबका ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींच लिया है. इस बार भी धनश्री पर तंज कसने की वजह तलाक के बदले दी गई चार करोड़ की एलिमनी ही है. 

सिर्फ चार करोड़ में डील पक्की: युजी 
दरअसल हाल ही में क्रिकेटर शिखर धवन ने इन्स्टाग्राम पर दिवाली और भाईदूज के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों पर युजी ने कमेंट करते हुए लिखा, आपके पोज़ पर कॉपीराइट मार रहा हूं भैया, सिर्फ 4 करोड़. शिखर ने भी युजी के कमेंट पर चुटकी लेते हुए कहा, डील पक्की. 


पहले भी धनश्री पर साध चुके निशाना
इससे पहले भी युजी ने एक इन्स्टाग्राम पोस्ट में धनश्री पर निशाना साधा था. उन्होंने एक पोस्ट में दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया था जिसमें कहा गया था कि आर्थिक रूप से सक्षम महिलाएं एलिमनी की डिमांड नहीं कर सकती हैं. युजवेंद्र ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा था, मां कसम खाओ, इस बात से नहीं पलटोगे. इस कमेंट से साफ हो गया था कि धनश्री को तलाक के बदले एलिमनी देना चहल के गले नहीं उतरा है इसलिए वो इशारों-इशारों में जहां मौका मिल रहा है, अपनी बात कह रहे हैं.

Related Post

बता दें कि चहल और धनश्री का इसी साल फरवरी में तलाक हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल को एलिमनी के तौर पर धनश्री को चार करोड़ रुपए देने पड़े थे. तलाक की आखिरी सुनवाई के दौरान भी एलिमनी को लेकर चहल ने एक टी-शर्ट के जरिए मैसेज देने की कोशिश की थी. उन्होंने अपनी टीशर्ट पर लिखा था, Be your own sugardaddy.चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी लेकिन जल्द ही इनके रिश्ते में दरार आ गई और ये अलग रहने लगे थे. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026