दो बार फेल हुआ था फराह का IVF, तीसरी बार में बनी तीन बच्चों की मां, बोलीं-इतनी तकलीफ थी कि…

फराह खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान झेले अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि वह आईवीएफ की मदद से मां बनी थीं जो कि दो बार फेल भी हुआ था.

Published by Kavita Rajput

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने हाल ही में सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में प्रेग्नेंसी के दौरान हुए अपने अनुभव साझा किए हैं. फराह ने IVF की मदद ली थी लेकिन इस दौरान उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और पति शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) ने कैसे इस दौरान उनकी मदद की इस बारे में फराह ने खुलकर बात की है. फराह ने पॉडकास्ट में कहा कि दो बार उनका आईवीएफ फेल हुआ और तीसरी बार सक्सेसफुल हुआ. आजकल IVF बेहद कॉमन है लेकिन उनके समय में ये किसी टैबू से कम नहीं था. फराह बताती हैं कि वे पहली सेलिब्रिटी थीं जिसने इस विषय में खुलकर बात की थी. 

घंटों बाथरूम में बैठना पड़ता था 

Related Post

फराह ने बताया कि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर उल्टियां होती थीं. चूंकि उनके गर्भ में तीन बच्चे थे तो इसकी इंटेंसिटी तीन गुना थी. फराह बताती हैं कि उनके पेट पर रैशेस (लाल चकत्ते) हो गए थे और उन्हें घंटों बाथरूम में बैठना पड़ता था. उन्होंने पॉडकास्ट में ये भी बताया कि इस दौरान वे नीचे लेटकर सो भी नहीं पाती थीं और इसलिए उन्हें रिक्लाइनर पर सोना पड़ता था. फराह बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान शिरीष ने उनका बेहद ध्यान रखा था. वे उन्हें नहलाते थे और वो सभी काम करते थे जो किसी भी हसबैंड को नहीं करना होते. 

शाहरुख का ब्रेकटाइम बना वरदान 

फराह बताती हैं प्रेग्नेंसी के समय वे फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग में बिजी थीं. फिल्ममेकर के अनुसार वो उनके लिए बेहद मुश्किल समय था लेकिन शाहरुख का ब्रेकटाइम उनके लिए  वरदान बनकर आया. दरअसल, हर साल शाहरुख जून और जुलाई के महीने में अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों में लंदन जाते हैं. फराह बताती हैं कि इसके चलते उन्हें भी डेढ़ महीने का एक ब्रेक मिला और वे अपने इलाज और खुद पर ध्यान दे पाईं.  

Kavita Rajput

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026