‘नकली आदमी’ है राज शमानी!, अनुपम खेर ने खोल दी पोल, असलियत जान भड़के फैंस

Anupam Kher Interview: अनुपम खेर ने राज शमानी को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसे जान फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा है. अनुपम ने एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए राज शमानी को आड़े हाथ लिया है.

Published by Prachi Tandon

Anupam Kher Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों की जब भी बात आती है तब अनुपम खेर का नाम जरूर लिया जाता है. अनुपम खेर अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में कई बार उनकी बातें कंट्रोवर्सी की वजह भी बन जाती हैं. यहां भी हम अनुपम खेर की एक ऐसी ही बात का जिक्र करने जा रहे हैं जहां उन्होंने फेमस पॉडकास्टर को नकली बता दिया था. हालांकि, अनुपम खेर ने अपने इंटरव्यू में किसी का नाम नहीं लिया था. लेकिन, जब उनके इंटरव्यू का वीडियो सामने आया तब लोगों ने कमेंट सेक्शन में उसे राज शमानी से जोड़ना शुरू कर दिया. 

क्या अनुपम खेर ने राज शमानी को बोला नकली आदमी?

दरअसल, अनुपम खेर कुछ समय पहले अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट का प्रमोशन कर रहे थे. जिसकी लिए उन्होंने बैक-टू-बैक इंटरव्यू भी दिए. चलचित्र टॉक्स के साथ इंटरव्यू में अनुपम खेर ने एक पॉडकास्ट का एक्सपीरियंस शेयर किया था. 

A post shared by Bollywood Meri Jaan بوليوود حورية البحر (@bollywoodmerijaann)

अनुपम खेर का कहना था कि वह एक पॉडकास्ट में गए थे, जहां होस्ट ने उनसे सलाह मांगी. अनुपम कहते हैं कि उन्होंने खुद नहीं दी, बल्कि सामने से मांगी गई थी. एक्टर आगे कहते हैं कि उन्होंने सलाह दी लेकिन, पॉडकास्ट जब रिलीज हुआ तो उसमें से वह पार्ट हटा दिया था. इसके बाद अनुपम कहते हैं कि इसका मतलब वो नकली है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: कैमरे पर क्लीवेज, प्राइवेट पार्ट दिखा रहे इंफ्लूएंसर! सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए चल रहा ‘नंगा नाच’

कैसे हुआ राज शमानी से कनेक्शन?

अनुपम खेर इंटरव्यू में सलाह के बारे में बताते हैं, बेटा जो तुझमें यह चेंज आ रहा है ना, यह नजर आ रहा है मुझे. सक्सेस का मतलब चेंज नहीं होना चाहिए. सक्सेस का मतलब और नम्रता होनी चाहिए, आप बात करते समय तो बहुत नम्र हो रहे हो मगर जो आपके ऑफिस का एटमोस्फेयर है वो चेंज हो गया है. तुम एक छोटे शहर से आए हो…

अनुपम खेर कहते हैं, उसने यह हिस्सा काट दिया. फिर कहते हैं यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि इसका मतलब है कि वह फेक है और जब भी उसकी बात सुनता हूं तो हमेशा सवाल करता हूं कि यह तो फेक आदमी है. 

राज शमानी के फैंस भड़के

अनुपम खेर ने अपने इंटरव्यू में किसी का नाम नहीं लिया है, फिर भी राज शमानी का इससे कनेक्शन हो गया है. ऐसे में राज शमानी के फैंस भड़कते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ऑफिस के इंटीरियर में बदलाव आने का मतलब नहीं है कि उसके अंदर बदलाव आया है…प्लीज उसे बेइज्जत न करें क्योंकि आप सक्सेसफुल हैं. तो वहीं, एक ने लिखा कि एक्टर की जल गई है. अनुपम के इंटरव्यू के कई क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें इसी तरह से एक्टर और पॉडकास्टर के फैंस बंटे नजर आ रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: पहले 2 महीने में… RJ महवश के साथ समय रैना का Podcast वायरल, Chahal का रिएक्शन सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका!

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026