Salma Hayek Bikini Photos: हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सलमा हायेक (Salma Hayek), जिन्हें उनके ग्लैमरस लुक और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है, हाल ही में अपने 59वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छा गईं। 1990 और 2000 के दशक में फिल्मों जैसे Desperado, Frida और From Dusk Till Dawn में अपने अनूठे अभिनय और हॉट अंदाज के लिए फेमस हुईं सलमा ने अब भी अपने फैंस का दिल जीत रखा है।
इस बार उन्होंने एक लाल बिकिनी पहनी और एक यॉट पर बैठते हुए तस्वीर साझा की, जिसमें वह सनसेट की रोशनी में हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं। उनके हाथ में रंगीन कॉकटेल है और चेहरे पर मुस्कान के साथ बोल्डनेस का तड़का उनके लुक में चार चांद लगा रहा।
तस्वीरें हो रही वायरल
उनकी यह पोस्ट न केवल फैंस बल्कि हॉलीवुड के कई सितारों को भी आकर्षित कर रही है। अभिनेता एंथनी हॉपकिंस (anthony hopkins), मॉडल लिंडा एवेंजेलिस्टा (model linda evangelista) और अभिनेत्री जूलियट लुईस (juliette lewis) ने इस पोस्ट पर अपने रिएक्शन्स दिए।
उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल
ये कोई पहली बार नहीं जब सलमा हायेक ने अपना बोल्ड लुक फैंस के साथ शेयर किया। इसके पहले भी वो बिकिनी लुक के साथ अपने फैंस को दीवाना बनाती आई हैं। खास बात तो यह है कि उनकी इन तस्वीरों से आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा नहीं सकते। उनके हॉट और बोल्ड अंदाज ने यह दिखा दिया कि आप हर उम्र में खुद को बोल्ड और सेक्सी रख सकते है।
इससे पहले सलमा Sports Illustrated Swimsuit 2025 के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने सफेद बिकिनी में अपने फिट और ग्लैमरस फिगर को फ्लॉन्ट किया था।