Categories: मनोरंजन

Govinda-Sunita Ahuja divorce news: बेवफाई, क्रूरता और परित्याग! गोविंदा पर गंभीर आरोप, पत्नी ने मांगा तलाक़

Govinda-Sunita Ahuja divorce news: हौटेरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता अहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में अपने पति गोविंदा के खिलाफ तलाक़ की अर्जी दायर की है। उन्होंने यह कदम शादी में ‘व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग’ जैसे आरोपों के आधार पर उठाया है। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13 (1) (i), (ia) और (ib) के तहत तलाक़ के लिए आवेदन किया।

Published by Shivani Singh

Govinda-Sunita Ahuja divorce news: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की शादी को लेकर लंबे समय से तलाक़ की अटकलें लगाई जा रही थी। मालूम हो कि 37 सालों से एक साथ रहने वाले इस कपल की जिंदगी में चल रही इन खटासों ने हाल ही में जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। खासतौर पर सुनीता अहूजा के व्लॉग ने जिसमें वो हाल ही में यूट्यूब व्लॉग में रो रही थी और कह रही थी “जो भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे माता काली कभी माफ़ नहीं करेगी।”

बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक़ की अर्जी

हौटेरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता अहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में अपने पति गोविंदा के खिलाफ तलाक़ की अर्जी दायर की है। उन्होंने यह कदम शादी में ‘व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग’ जैसे आरोपों के आधार पर उठाया है। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13 (1) (i), (ia) और (ib) के तहत तलाक़ के लिए आवेदन किया। जबकि कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था, लेकिन जून के बाद से सुनीता अहूजा ही कोर्ट में लगातार पेश हो रही हैं, जबकि गोविंदा अभी भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

मालूम हो कि सुनीता के हालिया व्लॉग में जिसमें वो मंदिर में रो रही थी, इस दौरान उन्होंने अपनी भावनाओं को अपने प्रशंसकों के बीच रखा था। उन्होंने कहा, “जब मैं गोविंदा से मिली थी, तब मैंने माता से यही माँगा था कि मेरी शादी उनसे हो जाए और जीवन अच्छा चले। माता ने मेरी सारी मनोकामनाएँ पूरी कीं, दो बच्चे भी दिए। लेकिन हर चीज मिलना आसान नहीं होता, उतार-चढ़ाव आते हैं। फिर भी मैं माता पर इतना विश्वास करती हूं कि जो भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे माता काली कभी माफ़ नहीं करेगी।”

सुनीता ने यह भी कहा कि “एक अच्छे इंसान और एक अच्छी औरत को दुख देना सही नहीं। मैं तीनों रूपों वाली माता को बहुत प्यार करती हूं। जो भी परिवार को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे माता कभी नहीं बख्शेगी।”

Related Post

तीन दशक बाद भी इस फिल्म का हर सीन दर्शकों के दिल को झकझोर कर रख देता है, दर्द और सस्पेंस से घुली सुपरहिट कहानी

फरवरी 2024 में अलग होने की आयी थी खबर

फरवरी 2024 में मीडिया में यह खबर आई थी कि गोविंदा और सुनीता अलग होने वाले हैं। खासतौर पर गोविंदा के एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री के साथ बढ़ते करीबी रिश्ते को बताया गया था। हालांकि, दोनों के परिवार के करीबी और वकील ललित बिंदल ने पुष्टि की थी कि तलाक़ की अर्जी छह महीने पहले दायर हुई थी, लेकिन वे अब सुलह की कोशिश कर रहे हैं और साथ हैं।

यह पूरा मामला बॉलीवुड के दर्शकों और फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि गोविंदा-सुनीता की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे प्यारी और लंबे समय तक चलने वाली जोड़ियों में गिना जाता था। अब सबकी निगाहें इस कोर्ट केस और उनके भविष्य की तरफ टिकी हैं कि आखिर यह रिश्ता कैसे आगे बढ़ेगा।

इस फिल्म ने छुड़ा दिए थे सुपरस्टार के पसीने, नाम सुनकर हो जायेंगे आप भी हैरान

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026