Ekta Kapoor on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo: डेलीसोप क्वीन एकता कपूर एक बार फिर टीवी पर राज करने के लिए तैयार हैं। वह अब टीवी की डायनामिक्स को एक नए सीरे से बदलने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। हाल ही में एकता कपूर ने अपने सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
लोगों को बस अब शो का बेसब्री से इंतजार है। एक बार फिर 25 साल बाद सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीवी पर राज करने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार एकता कपूर एक नई कहानी लेकर आई हैं। ऐसे में अब एकता कपूर ने शो को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। एकता कपूर ने बताया कि आखिर क्यों वह 25 साल बाद इस शो को वापस लेकर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शोज को चुनौती भी दे डाली है।
एकता कपूर ने किया खुलासा
एकता कपूर ने खुलासा करते हुए कहा कि-हम फैंस को एक बार फिर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की सैर कराना चाहते हैं। ताकि लोगों की शो से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो जाए। इस शो ने टीवी को काफी कुछ दिया है। इसी कारण इस शो का वापस आना बनता है। इस बार पुराने किरदार ही नई दिक्कतों का सामना करते नजर आने वाले हैं।
एकता कपूर ने आगे कहा- हम इस सीरियल के जरिए एक अलग इंम्पैक्ट बनाना चाहते हैं। ताकी आज के समय में लोगों का माइंडसेट थोड़ा बदल सके। एकता कपूर ने साफ कर दिया है कि वो सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को एक अलग ऊंचाई पर ले जाना चाहती हैं। ऐसे में यह शो बाकी शोज पर भारी पड़ता नजर आ सकता है।