Home > मनोरंजन > पंजाब की हालत देख भर आया Diljit Dosanjh का दिल, वीडियो में कह दी ऐसी बात, बहने लगें आंसू

पंजाब की हालत देख भर आया Diljit Dosanjh का दिल, वीडियो में कह दी ऐसी बात, बहने लगें आंसू

Diljit Dosanjh Viral Video: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पूरा देश परेशान है। ऐसे में फिल्मी सितारों ने खुद आगे बढ़कर पंजाब के लोगों की मदद करने की जिम्मेदारी उठा ली है। दिलजीत दोसांक्ष ने भी बाढ़ से पीड़ित लोगों को अपना समर्थन जताया है। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी का जिक्र किया है।

By: Preeti Rajput | Published: September 5, 2025 9:44:37 AM IST



Diljit Dosanjh On Punjab Floods :  भारत के पंजाब में आई बाढ़ से पूरा देश (Punjab Flood) परेशान है। बाढ़ की चपेट में आए लोगों को फिलहाल किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है। जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार पंजाब को इस स्थिति से निकालने के लिए हरसंभव मदद कर रही है। फिल्मी सितारे भी आगे बढ़कर पंजाब की मदद करते नजर आ रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ ने वीडियो किया जारी 

इस बीच गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों के प्रति अपना गहरा समर्थन जताया है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हुए राहत से जुड़े प्रयासों में भूमिका निभाई है। दिलजीत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हिंदी भाषा में बोलते हुए पंजाब के लिए अपना समर्थन जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि- वह राज्य वापस स्थापित करने तक पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं। 

पंजाब की मदद करेंगे सिंगर 

उन्होंने कहा- पंजाब के हालत काफी ज्यादा खराब हैं। बाढ़ के कारण लोग घर से बेघर हो चुके हैं। किसानों के फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। कई लोगों की जिंदगियां ख्तम हो गई हैं। पंजाब के लोग जख्मी जरूर हैं, लेकिन हारे नहीं है। जब तक लोग अपनी जिंदगी दोबारा शुरू नहीं कर लेते, हम सब उनके साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो में पंजाब की मदद कर रहे एनजीओ, मीडिया और युवाओं की भी सराहना की है। 

भावुक हुए दिलजीत दोसांझ 

दिलजीत ने आगे कहा कि- मेरे पास जितमें भी संसाधन हैं, उनका प्रयोग में पंजाब के लिए करुंगा। जिन कॉर्पोरेट संस्थाओं से मेरी जान पहचान है, उनसे हमारी टीम बात कर रही है। सभी लोगों की मदद करना चाहते हैं। दिलजीत ने भावुक होकर कहा कि- हम पंजाब के गोद से ही पले-बढ़े हैं, उसी की गोद में मरेंगे। हम अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। इश्वर से प्राथना करें, कि हम जल्द इस संकट से उभर सकें। 

 

Advertisement