Home > मनोरंजन > राजनीति में अपनी धाक जमाने वाले Chirag Paswan बॉलीवुड में थे फुस्स! पहली फिल्म ही बन गई थी आखिरी

राजनीति में अपनी धाक जमाने वाले Chirag Paswan बॉलीवुड में थे फुस्स! पहली फिल्म ही बन गई थी आखिरी

Chirag Paswan: चिराग पासवान फिलहाल राजनीति में पिता रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कंगना रनौत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ने फिल्म मिले ना मिले हम में लीड किरदार निभाया था।

By: Preeti Rajput | Published: July 25, 2025 3:15:20 PM IST



Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। इस चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आई है। चिराग अपने पिता रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बिहार चुनाव में चिराग पासवान को एक गेम चेंजर के रूप में देखआ जा रहा है। वह अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 

Ullu ऐप की ऐसी वेब सीरीज जिसमें भर-भरकर डाले गए गंदे सीन, देखते ही शर्म से झूक जाएंगी आंखें!

इस फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम

लोकसभा चुनाव 2024 में भी चिराग पासवान ने बड़ा अजूबा कर दिखाया था। चिराग पासवान भारी मतों से बिहार की हाजीपुर सीट से  जीते थे। लेकिन राजनीति में आने से पहले वह बॉलीवुड में अपना करियर बना रहे थे। चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। यहीं पर उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई की। चिराग ने इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल की। लेकिन वह अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहते थे। हालांकि यहां उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पाई। फिर बाद में उन्होंने अपने पिता के साथ राजनीति में कदम रखा। 

Rekha हो गई थी इस एक्टर के साथ Intimate Scene करके बेकाबू! Kiss करते हुए नहीं रोक पाई खुदको, फिर जो हुआ…

फिल्मों के बाद राजनीति में आएं चिराग 

चिराग ने साल 2011 में कंगना रनौत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ने फिल्म मिले ना मिले हम में लीड किरदार निभाया था। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। चिराग पासवान का बॉलीवुड सफर बेहद छोटा रहा है। बॉलीवुड में अपनी असफलता के बाद राजनीति में उन्होंने अपना करियर बनाया। वह अपने पिता रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। 

Advertisement