Dhurandhar 2 Teaser | Dhurandhar Rahul Gandhi | Dhurandhar Rahul Gandhi Connection: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर ‘ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और लोगों में चर्चा का एक नया विषय बन गई. फिल्म में हीरो रणवीर सिंह के लुक और एक्शन से ज्यादा जो चीज काफी चर्चे में आई है वो है राहुल गांधी. लोगों को ऐसा लग रहा है कि ये राहुल गांधी कांग्रेस के नेता है, लेकिन सच क्या है, क्या आप जानते हैं, अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं. जिस राहुल गांधी को लेकर फिल्म धुरंधर में काफी चर्चा हो रही है वो कांग्रेस के नेता नहीं बल्कि बॉलीवुड में प्रोड्यूसर हैं.
नाम की वजह से हुई गलतफहमी
जब लोगों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्रेडिट्स में ‘राहुल गांधी’ का नाम देखा, तो मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे राजनीति और बॉलीवुड का मिलन कहा, तो किसी ने आश्चर्य जताया. फिल्म के ओटीटी पर आने के बाद लोग गूगल पर भी ‘राहुल गांधी प्रोड्यूसर’ सर्च करने लगे.
लेकिन सच्चाई कुछ और है. ये नाम राजनीति वाले राहुल गांधी का नहीं है. दरअसल, धुरंधर 2 में काम करने वाले राहुल गांधी फिल्म इंडस्ट्री के एक अनुभवी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. केवल नाम का मेल होने के कारण यह भ्रम पैदा हुआ.
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्या करते हैं?
अक्सर लोग ‘प्रोड्यूसर’ और ‘एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर’ में फर्क नहीं समझ पाते. प्रोड्यूसर वो होता है जो फिल्म का मेन जिम्मेदार व्यक्ति होता है जो कहानी चुनता है, पैसे लगाता है और पूरी फिल्म की सफलता के लिए जिम्मेदार होता है. एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर वो होता है जो फिल्म के बजट और शेड्यूल को मैनेज करता है, सेट पर काम की निगरानी करता है और प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है. वे सीधे पैसा नहीं लगाते, बल्कि प्रोड्यूसर से सैलरी लेकर फिल्म के काम में योगदान देते हैं. धुरंधर 2 में दिखे राहुल गांधी इसी भूमिका में हैं.
राहुल गांधी के चर्चित प्रोजेक्ट्स
फिल्म इंडस्ट्री के इस राहुल गांधी ने पहले भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है. उन्होंने द फैमिली मैन, फर्जी, रॉकेट बॉयज, मुंबई डायरीज जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई है. ओटीटी लोगों के लिए ये नाम पहले से जाना-पहचाना हो सकता है. इस बार बस नाम की वजह से लोगों को भ्रम हुआ, लेकिन असल में ये एक अनुभवी फिल्म प्रोफेशनल हैं, न कि राजनीति के नेता.