Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > बी-ग्रेड फिल्मों से करियर पर लगा ऐसा दाग, 37 साल से लापता है ये हीरोइन, किसी के सामने नहीं आई!

बी-ग्रेड फिल्मों से करियर पर लगा ऐसा दाग, 37 साल से लापता है ये हीरोइन, किसी के सामने नहीं आई!

हम बात कर रहे हैं एक ऐसी एक्ट्रेस की जो कि 37 साल से गुमनाम और लापता है। कभी ये एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेस्टफ्रेंड मानी जाती थी लेकिन अब ये कहां है और क्या कर रही हैं, ये कोई नहीं जानता।

By: Kavita Rajput | Published: September 5, 2025 3:29:21 PM IST



आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी बताएंगे जिसे पढ़कर आपको यकीन हो जाएगा कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम पल भर का होता है। खासकर एक्ट्रेसेस के लिए राहें इतनी मुश्किल होती हैं कि अगर एक बार ये किसी इमेज में बंध गईं तो इनके लिए काम के मौके बेहद सीमित हो जाते हैं और फिर ये गुमनामी के अंधेरे में गुम हो जाती हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसी एक्ट्रेस की जो कि 37 साल से गुमनाम और लापता है। कभी ये एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेस्टफ्रेंड मानी जाती थी लेकिन अब ये कहां है और क्या कर रही हैं, ये कोई नहीं जानता।

बी-ग्रेड फिल्मों से करियर पर लगा ऐसा दाग, 37 साल से लापता है ये हीरोइन, किसी के सामने नहीं आई!

महाभारत की कुंती याद है?
इस एक्ट्रेस का नाम है नाज़नीन। इन्हें नाम से तो शायद ही जानते होंगे लेकिन अगर आपने 38 साल पहले आया बीआर चोपड़ा का ऐतिहासिक शो महाभारत देखा होगा तो आप इन्हें बेशक पहचान लेंगे। उस शो में नाज़नीन ने कुंती का किरदार निभाया था। कुंती के किरदार में नाज़नीन ने ऐसी जान फूकीं कि आज भी उन्हें उस किरदार के लिए याद किया जाता है। महाभारत के ऑडिशन में कई एक्ट्रेसेस को पछाड़कर नाज़नीन ने ये रोल हासिल किया था। महाभारत से मिली पॉपुलैरिटी के बाद नाज़नीन को लगा था कि उन्हें बॉलीवुड में भी अच्छे रोल ऑफर होंगे लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बी-ग्रेड फिल्मों से करियर पर लगा ऐसा दाग, 37 साल से लापता है ये हीरोइन, किसी के सामने नहीं आई!

फिल्म ‘सारेगामा’ से किया था डेब्यू

महाभारत से पहले उन्हें बॉलीवुड में डायरेक्टर सत्येन बोस ने फिल्म सारेगामा से ब्रेक दिया था लेकिन आगे बात नहीं बनी। फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए नाज़नीन ने कुछ बी ग्रेड फिल्मों का सहारा लिया, ये फैसला उनके करियर की बहुत बड़ी गलती साबित हो गया। 1976 में फिल्म चलते-चलते के बाद जब उनकी कुछ बी ग्रेड फिल्में रिलीज हुईं तो बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया। चलते-चलते में भी उन्होंने बिकिनी पहनकर सनसनी मचा दी थी।

बी-ग्रेड फिल्मों से करियर पर लगा ऐसा दाग, 37 साल से लापता है ये हीरोइन, किसी के सामने नहीं आई!

गुमनाम रह गईं नाज़नीन

अंततः नाज़नीन कभी अपनी बी ग्रेड फिल्मों वाली इमेज से बाहर नहीं निकल पाईं और फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। नाज़नीन के हिस्से बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में सपोर्टिव रोल ही आए। बहन के रोल करते-करते नाज़नीन तंग आ चुकी थीं। उन्हें कोरा कागज़, फौजी, वक्त की दीवार, दो उस्ताद, ओ बेवफ़ा, आदमखोर जैसी फिल्मों में देखा गया था। नाज़नीन के लुक्स को उस समय जया बच्चन से कंपेयर किया जाता था जिसकी वजह से भी उनके करियर को काफी नुकसान हुआ। अब नाज़नीन कहां और किस हाल में हैं, ये सस्पेंस बरकरार है।

Advertisement