The Kerala Story 2: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2023’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई. अब मेकर्स दूसरे पार्ट के साथ एक बार फिर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में द केरला स्टोरी 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. तब से फिल्म अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. फिल्म को लेकर लगातार विवाद होने के बाद भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. यह मेकर्स के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है. क्योंकि, ट्रेलर में दिखाया गया कि सब्जेक्ट काफी सेंसिटिव है. वहीं अब विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिलने पर रिएक्ट किया है.
केरल स्टोरी 2 को मिला U/A सर्टिफिकेट
केरल स्टोरी 2 की कहानी जबरदस्ती धर्म बदलने के रैकेट में लड़कियों को फंसाने के बारे में है. मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधआरित है. प्रोड्यूसर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिलने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ‘वह इस फैसले के लिए सेंसर बोर्ड के आभारी हैं. उन्हें लगता है कि इस फिल्म से देशभर की युवा लड़कियों और परिवारों को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि ‘मैं हमारी फिल्म को UA सर्टिफिकेट देने के लिए सेंसर बोर्ड का सच में बहुत आभारी हूं. उस इरादे और ईमानदारी पर उनके भरोसे को दिखाता है, जिस इरादे के साथ हमने यह कहानी बनाई है. यह फैसला इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे हम देश की युवा लड़कियों और परिवारों तक पहुंच पाएंगे. हमारा मकसद हमेशा से लोगों को अवेयरनेस और युवा दिमागों को अलर्ट रहने और सोच समझकर फैसले लेने के लिए मजबूती दे रहा है. बोर्ड (CBFC) को इस मैसेज को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सही और सोच समझकर की गई सोच के लिए धन्यवाद देता हूं.’
जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने बॉलीवुड वालों से की अपील, कहा- एक और मदद…!
‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विवाद
‘द केरल स्टोरी 2’ में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि मुस्लिम लड़कों से प्यार होने के बाद उन लड़कियों की जिंदगी किस तरह से मोड़ लेती है. ‘द केरल स्टोरी 2’ ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद फिल्म का विरोध हो रहा है. केरल के CM पिनाराई विजयन ने ‘गलत प्रोपेगैंडा फैलाने’ के लिए फिल्म की आलोचना तक कर डाली है. एक ऑफिशियल बयान में विजयन ने कहा कि ‘नफरत फैलाने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल की रिलीज़ की खबरों को बहुत गंभीरता से देखना चाहिए. पहले पार्ट के कम्युनल एजेंडा और खुलेआम झूठ को पहले ही देख चुका केरल एक बार फिर हमारे सेक्युलर ताने-बाने को बदनाम करने की इस कोशिश को नफ़रत से नकार देगा. यह चौंकाने वाला है कि कैसे कम्युनल झगड़े को भड़काने के मकसद से बनाई गई मनगढ़ंत कहानियों को खुली छूट मिल जाती है, जबकि कला के क्रिटिकल एक्सप्रेशन पर रोक लगा दी जाती है. हमें अपनी सद्भाव की ज़मीन को आतंक का अड्डा दिखाने की इन कोशिशों के खिलाफ़ एकजुट होना चाहिए. सच की हमेशा जीत होगी.’ केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.