जन्मदिन पर मन्नत के बाहर उमड़ा सैलाब, शाहरुख खान ने फैंस से क्यों मांगी माफी?

Shah Rukh Khan Apologies To Fans: शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर मन्नत के बाहर फैंस से मुलाकात नहीं की. उन्होंने सोशल मीडिया पर वजह बताते हुए फैंस से माफी मांगी. जानिए क्या था पूरा मामला.

Published by Shraddha Pandey

SRK Birthday: हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के फैंस देश-विदेश से मुंबई पहुंचे थे, ताकि अपने चहेते सितारे की झलक मन्नत के बाहर से पा सकें. लेकिन, इस साल उनका इंतजार अधूरा रह गया. अपने 60वें जन्मदिन पर शाहरुख खान (Shah rukh khan) फैंस से नहीं मिल सके. वजह ये है कि मन्नत में इस वक्त रेनोवेशन का काम चल रहाा है.

इसके बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर फैंस से माफी मांगी. उन्होंने लिखा, “मुझे अधिकारियों की ओर से सलाह दी गई है कि मैं बाहर आकर आप सभी प्यारे लोगों से नहीं मिल सकता. इसके लिए मुझे बेहद अफसोस है, लेकिन यह सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है.” उन्होंने आगे लिखा, “आप सबकी तरह मुझे भी आप सबसे मिलने की बहुत इच्छा थी. लेकिन, यकीन मानिए, मैं आपको जितना मिस करूंगा, उतना शायद आप मुझे भी नहीं. बहुत सारा प्यार.”

मन्नत के बाहर लगी रही फैंस की भीड़

फैंस सुबह से ही मन्नत के बाहर जमा होने लगे थे. कुछ ने पुलिस बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, जबकि कुछ समुद्र किनारे से मन्नत तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे. पुलिस को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Related Post

रानी मुखर्जी संग मनाया बर्थडे

इस बीच खबर आई कि शाहरुख खान ने अपना 60वां जन्मदिन अलीबाग में परिवार और करीबी दोस्तों- करण जौहर, फराह खान और रानी मुखर्जी के साथ मनाया. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. दो दिन पहले ही शाहरुख ने फैन्स से वादा किया था कि वो अपने जन्मदिन पर मन्नत के बाहर उनसे जरूर मिलेंगे. उन्होंने कहा था कि “चाहे मुझे हेलमेट पहनना पड़े.” लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

शाहरुख को अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली थी, क्योंकि बड़ी भीड़ और चल रहे रेनोवेशन के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी. हालांकि, किंग खान ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही किसी और मौके पर उनसे जरूर मिलेंगे. उनके लिए ये दिन भले ही थोड़ा अधूरा रहा हो, लेकिन फैंस के लिए शाहरुख का “प्यार भरा संदेश” एक तोहफे से कम नहीं था.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026