जब लॉकडाउन में इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे Sanjay Dutt, ये एक्टर बना सपोर्ट सिस्टम

Sanjay Dutt Reveals Shocking Details: संजय दत्त ने लॉकडाउन के दिनों में बड़ी जंग लड़ी। वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे तब इलाज के दौरान राकेश रोशन ने उनका साथ दिया। जानें क्या था पूरा मामला।

Published by Shraddha Pandey

Sanjay dutt fight with lung cancer: लॉकडाउन (Lockdown) के दिनों में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जिंदगी अचानक बदल गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और जब जांच हुई तो पता चला कि उनके फेफड़ों में पानी भरा है। शुरुआत में सबको लगा ये टीबी (tuberculosis) है, लेकिन बाद में सच सामने आया और पता चला कि संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर है।

ये खबर सुनते ही संजय टूट गए। उन्होंने खुद कहा कि उस वक्त वो 2 से 3 घंटे तक लगातार रोते रहे। दिमाग में बस यही चल रहा था कि अब उनके घर, बच्चों और पत्नी का क्या होगा। उस वक्त उनका सबसे बड़ा प्लान था कि इलाज के लिए अमेरिका जाएं, लेकिन वीजा नहीं मिल पाया।

राकेश रोशन बने मददगार

इसी दौरान राकेश रोशन उनके लिए मददगार बने। उन्होंने एक अच्छे डॉक्टर से मिलवाया और समझाया कि इंडिया में भी बढ़िया इलाज हो सकता है। जब डॉक्टर ने बताया कि कीमोथेरेपी से बाल झड़ सकते हैं या कमजोरी आ सकती है, तो संजय ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि “मेरे को कुछ नहीं होगा।”

‘मुझे पुराना संजय दत्त बनना है’

Related Post

इलाज के दिनों में भी संजय ने खुद को एक्टिव रखा। कीमो के बाद भी वो साइकिल चलाते थे, बैडमिंटन खेलते थे, बाइक पर निकलते थे। इतना ही नहीं, कभी-कभी इलाज के लिए दुबई भी जाते और वापस आकर फिर से जिम शुरू कर देते। धीरे-धीरे उन्होंने अपना वजन कम किया, फिटनेस वापस पाई और कहा कि “मैं वही पुराना संजय दत्त बनना चाहता हूं।”

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

बागी 4 में हैं संजय दत्त

बात करें वर्कफ्रंट की तो संजय दत्त अब कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बागी 4 में भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी लीड रोल में हैं।

Shraddha Pandey

Recent Posts

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026

NH-19 बना मौत का हाईवे, हादसों का सिलसिला जारी, 5 दिन में पांच लोगों की गई जान

NH-19 accidents Mathura: मथुरा के एनएच-19 पर 5 दिन में 4 बड़े हादसे, 5 लोगों…

April 20, 2026

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026