भाईजान हैं ‘इनसिक्योर’, अपने ही भाई अरबाज से करते हैं ‘नफरत’! दबंग डायरेक्टर के नए आरोपों ने हिलाया बॉलीवुड

Salman Khan Controversy: दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने भाईजान पर नए आरोपों की पोटली खोल दी है. दबंग डायरेक्टर का कहना है कि सलमान खान इनसिक्योर हैं और अपने भाई अरबाज से नफरत करते हैं...

Published by Prachi Tandon

Salman Khan and Abhinav Kashyap Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप के बीच शब्दों की जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. अभिनव कश्यप हर दूसरे दिन नए-नए आरोप सलमान खान पर लगा रहे हैं, वहीं भाईजान भी चुप नहीं बैठ रहे और अपने स्टाइल में जवाब दे रहे हैं. दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही में एक नया इंटरव्यू दिया है और इसमें सलमान खान (Salman Khan) को इनसिक्योर बताया है साथ ही दावा किया है कि सुपरस्टार ने अपने भाई अरबाज का 2010 में रिलीज हुई फिल्म से रोल काट दिया था. दबंग डायरेक्टर ने यह भी दावा किया है कि सलमान अपने भाई अरबाज से नफरत करते हैं. 

सलमान खान और अरबाज करते हैं एक-दूसरे से नफरत!

दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल में बॉलीवुड ठिकाना को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में डायरेक्टर ने दावा किया है कि सलमान खान (Salman Khan Movies) इनसिक्योर हैं. अभिनव कश्यप ने बताया, सलमान मेरे कमरे में रात के 1.30 बजे आए थे और उन्होंने देखा कि फिल्म में अरबाज (Arbaaz Khan) का चेज सीक्वेंस है और उन्होंने उसे पूरी तरह से हटा दिया. सलमान को इनसिक्योरिटी है, वह दिखाई देना चाहते हैं. 

दबंग डायरेक्टर ने सलमान और अरबाज के रिश्ते पर कहा, यह दोनों भाई एक दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों साथ रहते हैं. यह एक ना समझ में आने वाली फैमिली है. साथ ही डायरेक्टर ने कहा, अरबाज ने जरूर सलमान से रोल काटने के बारे में पूछा होगा, लेकिन उन्होंने सामने लड़ाई नहीं की थी. 

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड में रहना है तो भाईजान-भाईजान कहना है! क्या सलमान खान कर देते हैं करियर बर्बाद?

Related Post

सलमान खान ने एडिटर को कर लिया था किडनैप!

अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने इंटरव्यू में बताया, एक बार सलमान खान और अरबाज ने उनके सामने ही लड़ाई की थी. जहां सलमान खान ने बर्तन फेंक दिए थे. वह अरबाज से कह रहे थे, मैं तुम्हारे बारे में बुरा नहीं सोचता हूं. कश्यप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने लड़ाई रोकने की कोशिश की थी लेकिन सलमान ने कह दिया तुम यहां नहीं थे तो इससे बाहर रहो. 

इतना ही नहीं, दबंग डायरेक्टर ने यह भी दावा किया कि एक बार सलमान खान ने फिल्म के एडिटर को किडनैप कर लिया था और उसे एडिटिंग मशीन के साथ अपने फार्महाउस ले गया था. अभिनव कश्यप ने आगे बताया कि सलमान ने तब एडिटर को जाने दिया जब उसने फार्महाउस पर वोल्टेज की समस्या के बारे में बताया…  

ये भी पढ़ें: अभिनव कश्यप ने फोड़ा नया बम, बोले-ओम पुरी के पैर छूने से सलमान खान ने कर दिया था इंकार

Prachi Tandon

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026