Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Salim Khan Health Update: क्या सच में सलीम खान की कंडीशन क्रिटिकल? या सिर्फ अफवाहों का बाजार, डॉक्टर ने किया खुलासा

Salim Khan Health Update: क्या सच में सलीम खान की कंडीशन क्रिटिकल? या सिर्फ अफवाहों का बाजार, डॉक्टर ने किया खुलासा

Salim Khan Health Update: जाने-माने स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार सुबह हैमरेज के बाद लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

By: Heena Khan | Published: February 19, 2026 7:03:39 AM IST



Salim Khan Health Update: जाने-माने स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार सुबह हैमरेज के बाद लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल के अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनके फैमिली फिजिशियन, डॉ. संदीप चोपड़ा सुबह करीब 8.30 बजे उन्हें लाए थे. हॉस्पिटल की तरफ से जारी एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, सलीम खान को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील डी. पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया था. उन्हें पहले इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ले जाया गया और बाद में मॉनिटरिंग के लिए ICU में शिफ्ट कर दिया गया.

क्या बोले डॉक्टर 

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए, डॉ. जलील पारकर ने साफ किया कि कुछ न्यूज़ चैनलों पर चल रही रिपोर्ट्स के उलट, खान की हालत क्रिटिकल नहीं थी. “उन्हें कैजुअल्टी में देखने और कुछ दवाएं देने के बाद, हमें लगा कि उन्हें ICU में भर्ती करने की ज़रूरत है और हम उन्हें ICU में ले गए. उन्हें झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर ज़्यादा था, जिसके लिए हमने उनका इलाज किया. कुछ जांचो के दौरान हमें उन्हें सुरक्षा के तौर पर वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. ऐसा नहीं था कि उनकी हालत क्रिटिकल थी, जैसा कि अलग-अलग न्यूज़ चैनलों पर बताया गया,”. उन्होंने आगे साफ़ किया कि कोई सर्जरी नहीं की गई. “कोई सर्जरी नहीं की गई. यह एक प्रोसीजर था, जो हम आमतौर पर करते हैं. हाँ, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था जो बहुत कम था, जिसके लिए किसी सर्जिकल इंटरवेंशन की ज़रूरत नहीं थी. किसी सर्जरी की ज़रूरत नहीं थी,.

प्रोसिजर सक्सेसफुली पूरा हुआ 

इसके अलावा डॉक्टर ने कहा कि बुधवार को, खान का DSA प्रोसिजर हुआ जिसे न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने किया. “DSA नाम का प्रोसिजर सक्सेसफुली पूरा हो गया है. वो ठीक हैं, स्टेबल हैं, और उन्हें वापस ICU में शिफ्ट किया जा रहा है. कल तक, अगर सब ठीक रहा, और भगवान ने चाहा, तो वो वेंटिलेटर से हट जाएंगे. कुल मिलाकर, वो काफी अच्छा कर रहे हैं. उम्र एक फैक्टर है और हम समझते हैं, इसीलिए ठीक होने के प्रोसेस में थोड़ा समय लगता है,” डॉ. पारकर ने कहा. न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया समेत स्पेशलिस्ट की एक टीम ने हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद अनुभवी स्क्रीनराइटर का इलाज किया.

Ind vs Ned T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में दुबे-वरुण का डबल धमाका, नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया; भारत का जीत का सिलसिला जारी

Advertisement