Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर : द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. कास्ट और कहानी दोनों को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है. लेकिन इन सबके बीच फिल्म मेकर्स के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. फिल्म धुरंधर 2 को बैन करने की मांग की जा रही है.
इस राज्य में बैन होगी धुरंधर 2
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को तमिलनाडु में बैन करने की मांग उठाई जा रही है. दरअसल, एक तमिल प्रकाशन के मुताबिक, चुनाव से पहले मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें फिल्म को बैन करने की मांग की गई है. याचिका के मुताबिक, धुरंधर 2 राज्य में लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर सकती है. इस याचिका पर एडवोकेट शीला ने जल्द सुनवाई की मांग की है, क्योंकि तमिलनाडु में चुनाव काफी नजदीक हैं. Daily Thanthi के मुताबिक, उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 का कंटेंट एकतरफा नजरिया पेश कर रहा है. जो मतदाताओं पर असर डाल सकता है. मौजूदा मॉडल को़ ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन ने कहा कि पूरी याचिका दाखिल होने के बाद सुनवाई की जाएगी.
‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस कमाई
फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे से भारत में 145 करोड़ (नेट) कमाए, साथ ही 52 करोड़ कमाकर यह एक ही दिन में एक भाषा में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई.
दूसरे दिन, इसने भारत में 83 करोड़ (नेट) और विदेशों में 46 करोड़ कमाए. वीकेंड में कलेक्शन में उछाल आया, शनिवार को भारत में 117 करोड़ और दुनिया भर में 58 करोड़, इसके बाद रविवार को भारत में 121 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में 56 करोड़. इससे दुनिया भर में कुल 761 करोड़ हो गए, जिसमें भारत में 550 करोड़ ग्रॉस और इंटरनेशनल मार्केट से 211 करोड़ शामिल हैं.
अदित्य धर की 2025 की फिल्म, धुरंधर: द रिवेंज का सीक्वल 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुआ. फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं.
Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?