Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में ये एक्टर बनेगा विभीषण, दे चुका 1000 करोड़ की फिल्म, शाहरुख खान से है नाता

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में ये एक्टर बनेगा विभीषण, दे चुका 1000 करोड़ की फिल्म, शाहरुख खान से है नाता

Who is Vibhishana in Ramayana Film: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में विभीषण के रोल को लेकर काफी चर्चा हो रही था और अब आखिरकार उनका रोल मिल गया है तो आइए जानते हैं कौन सा एक्टर निभा रहा है विभीषण का रोल.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 8, 2026 10:24:31 AM IST



Who is Vibhishana in Ramayana: निर्देशक नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी बाते हो रही है. ये फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है और इसे बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है. इसमें अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार नजर आएंगे. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे, वहीं साईं पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. रावण के रूप में कन्नड़ एक्टर यश दिखाई देंगे और सनी देओल हनुमान जी के रोल में होंगे.

 विभीषण का किरदार क्यों है खास

रामायण की कथा में विभीषण रावण के छोटे भाई हैं. वे सत्य और धर्म के पक्ष में खड़े रहते हैं. जब रावण गलत रास्ते पर चलता है, तो विभीषण उसका साथ छोड़कर भगवान राम की मदद करते हैं. ये किरदार समझदारी, साहस और नैतिक मूल्यों को दिखाता है. इसलिए इसे निभाने के लिए ऐसे एक्टर की जरूरत होती है जो भावनाओं को गहराई से दिखा सके.

हाल ही में एक्टर शाहरूख खान की फिल्म जवान में नजर आए थे जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल किया था और इसी तरह वो 1000 करोड़ क्लब के विनर बन गए.

 विजय सेतुपति का नाम चर्चा में

खबरों के अनुसार, दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित एक्टर विजय सेतुपति से विभीषण के रोल को लेकर बातचीत चल रही है. उनकी पहचान अलग-अलग तरह के रोल निभाने वाले कलाकार के रूप में है. कुछ साल पहले उन्होंने एक बड़ी हिट फिल्म में अहम नकारात्मक भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें पूरे देश में पहचान मिली. अगर वे इस फिल्म से जुड़ते हैं, तो कहानी को मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है.

 फिल्म की रिलीज योजना

बताया जा रहा है कि ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास रिलीज हो सकता है, जबकि दूसरा भाग 2027 में आने की संभावना है. शूटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही कलाकारों के लुक से जुड़ा एक कार्यक्रम भी होने वाला है. अभी तक मेकर्स या विजय सेतुपति की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

 विजय सेतुपति की संपत्ति

विजय सेतुपति को सादा जीवन और मजबूत एक्टिंग के लिए जाना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की शुरुआत तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 140 से 200 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. फिल्मों की फीस, ब्रांड से जुड़ा काम और प्रोडक्शन से उनकी कमाई होती है. उनके पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं, लेकिन वे जमीन से जुड़े रहने वाले कलाकार माने जाते हैं.

अगर विभीषण के किरदार में विजय सेतुपति नजर आते हैं, तो लोगों को रामायण की कहानी में एक गंभीर और असरदार प्रस्तुति देखने को मिल सकती है.

Advertisement