Rajpal Yadav In Jail | Rajpal Yadav Case | Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक्टर राजपाल यादव को गुरुवार को जमानत नहीं दी है. चेक बाउंस केस की सुनवाई दोपहर को 2:30 बजे दोबारा शुरू हुई तो जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने एक्टर के वकील के अनुरोध पर जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक टाल दी है. अदलात ने साफ शब्दों में कहा कि ‘आप जेल इसलिए गए, क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया है.’ कुल मिलाकर फिलहाल राजपाल यादव को चार रातें और तिहाड़ जेल में बितानी होंगी.
बॉलीवुड स्टार्स आए मदद के लिए सामने
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (एफडब्ल्यूआइसीई) ने भी एक्टर की मदद के लिए फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों से अपील की है. जीवन के इस कठिन समय में वह एक्टर की मदद करें. फिल्म एक्टर सोनू सूद, जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह, तेज प्रताप यादव समेत कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. राजपाल यादव के 25 सालों से मैनेजर रहे गोल्डी जैन ने कहा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स से लेकर निर्देशकों और फिल्म मेकर तक कई लोग ने एक्टर की सहायता की पेशकश की है.
राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई
गोल्डी ने कहा कि ‘कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स उनकी मदद करने के लिए आगे आए. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे उनकी वित्तीय मदद के लिए खड़े हुए हैं. वह सभी एक्टर के शुभचिंतक हैं.’ उन्होंने कहा कि जमानत पर गुरुवार को सुनवाई करने जा रहा है. अगर सब ठीक रहा तो हम संवाददाता सम्मेलन भी करेंगे.
मीका सिंह ने 11 लाख की मदद पेश की
सिंगर मीका सिंह ने एक्टर को 11 लाख रुपये की मदद पेश की थी. उन्होंने कहा कि ‘राजपाल जी मैं आपके लिए खड़ा हूं. आपने सबको खूब हंसाया है और अब हमारी बारी है. मैं फिल्म इंडस्ट्री से अपील करना चाहता हूं, कि सब मिलकर मदद करें. हम एक परिवार हैं.’
क्या कपिल शर्मा ने खुद के कैफे पर चलवाई गोलियां? इस फेमस एक्ट्रेस ने किया दावा
क्या है पूरा मामला?
एक्टर राजपाल यादव ने साल 2010 में अता पता लापता फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म फ्लॉप होने से राजपाल यादव को बड़ा नुकसान हुआ और यहां एक पैसा नहीं लौटा पाए. एक्टर्स ने जो सात चेक दिए हुए थे. उन्हें साल 2018 में जेल भी जाना पड़ा था. उन्हें करीब 6 महीने की सजा सुनाई गई थी. वह जमानत पर बाहर तो आ गए लेकिन केस चलता रहा.