Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > पूरे गाने में ट्रांसपेरेंट कपड़ों में दिखी एक्ट्रेस, आज तक नहीं बना बॉलीवुड में इतना बोल्ड सॉन्ग!

पूरे गाने में ट्रांसपेरेंट कपड़ों में दिखी एक्ट्रेस, आज तक नहीं बना बॉलीवुड में इतना बोल्ड सॉन्ग!

बॉलीवुड में सालों पहले एक फिल्म आई थी जिसका गाना हद से ज्यादा बोल्ड था। इस गाने में एक्ट्रेस ट्रांसपेरेंट कपड़ों में दिखाई दी थीं।

By: Prachi Tandon | Published: September 10, 2025 6:13:41 AM IST



70 के दशक में किसी फिल्म में इंटीमेसी या न्यूड सीन तो छोड़िए किसिंग सीन भी सोचना मुश्किल था। जी हां, एक समय था जब फिल्म में किसिंग सीन दिखाने के लिए भी फूलों को स्क्रीन पर दिखाया जाता था। हालांकि, आज लोगों की सोच में बदलाव आया है और अब पर्दे पर इंटीमेसी दिखना आम हो गया है। मगर आज हम जिस गाने की बात करने जा रहे हैं वह 70 के दशक में आया था। इस फिल्म में इंटीमेसी सीन्स की भरमार थी और एक्ट्रेस एक गाने में ट्रांसपेरेंट कपड़ों में नजर आई थीं। यह गाना और किसी नहीं, बल्कि फिल्म राम तेरी गंगा मैली से है। 

ट्रांसपेरेंट कपड़ों में दिखी थीं मंदाकिनी!

राज कपूर की आइकॉनिक फिल्मों में शामिल राम तेरी गंगा मैली में एक नहीं, बल्कि कई बोल्ड सीन्स शामिल थे। खासकर, इस फिल्म का गाना तुझे बुलाए ये मेरी बाहें…आजा रे…गंगा ये तेरी है फिर कैसी देरी आजा रे…। इस गाने में झरने के नीचे मंदाकिनी को नहाते दिखाया गया था। इस सीन में एक्ट्रेस ने बहुत ही पतले कपड़े की सफेद साड़ी बिना ब्लाउज के लपेटी हुई थी। ऐसे में पानी के नीचे सीन देने की वजह से वह पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हो गई थी।

आज तक नहीं बना इतना बोल्ड गाना! 

राम तैरी गंगा मैली का यह गाना उस समय इतना विवादों में छा गया था कि डायरेक्टर राज कपूर को सेंसर बोर्ड के सामने जवाब देना पड़ा था। इतना ही नहीं, ऐसा माना जाता है कि आज तक बॉलीवुड में इतना बोल्ड गाना नहीं बना है। जहां एक्ट्रेस को लगभग ट्रांसपेरेंट कपड़ों में दिखाया गया है। 

कहां से आया था राजकपूर को झरने के सीन वाला आइडिया? 

पूरे गाने में ट्रांसपेरेंट कपड़ों में दिखी एक्ट्रेस, आज तक नहीं बना बॉलीवुड में इतना बोल्ड सॉन्ग!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आइडिया राज कपूर का ऑरिजिनल नहीं था। उन्होंने यह सत्यम शिवम सुंदरम से लिया था। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस के झरने के नीचे नहाने का सीन था, जिसे जीनत अमान ने फिल्माया था। सत्यम शिवम सुंदरम से आइडिया लेने के बाद राजकपूर अपनी फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन, एक्ट्रेस बोल्ड सीन्स करने के लिए तैयार नहीं थीं। यह बात और किसी ने नहीं, बल्कि खुद पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक इंटरव्यू में बताई थी। पद्मिनी के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली में काम किया और अपने हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स से तहलका मचा दिया था।

Advertisement