‘शादी टूटने का इंतजार’, निक संग अपने रिश्ते को लेकर ये क्या बोल गईं प्रियंका चोपड़ा; जानें क्या है सच?

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन कमबैक फिल्म वाराणसी' को लेकर चर्चां में बनी हुई है. उनके इंडियन फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. इस दौरान प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ जरुरी बातें साझा की हैं.

Published by Preeti Rajput

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. जब वह बॉलीवुड में खूब फेमस हो गई, तब उन्होंने एक नए देश में जाकर करियर बनाने का फैसला किया. सुपरहिट फिल्में, दमदार रोल और स्टेबल करियर के साथ उन्हें लगा कि वह एक पॉइंट पर पहुंच चुकी हैं, जहां उनकी ग्रोथ रुक गई है. वह साल 2013 में 30 साल की उम्र में ही लॉस एंजिल्स चली गईं. उनके मुताबिक, यह नई शुरुआत काफी डरावनी थी.

हॉलीवुड में करियर बनाना मुश्किल

प्रियंका ने कहा कि ‘जब उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा तो लोगों की उन्हें लेकर काफी सीमित सोच थी. लोग मुझे लेकर कहते थे कि अरे आप तो अच्छी अंग्रेजी बोल लेती  हैं. मेरे कमरे में अंदर जाने से पहले ही लोग मुझे लेकर धारणा बना लेते थे. लेकिन मैं केवल दिखावे के लिए हॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी. मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहती था.’

साल 2018 में हुई शादी

साल 2018 में निक जोनास के साथ हुई उनकी शादी के दौरान भी काफी लोग सवाल उठा रहे थे. क्योंकि उन दोनों के बीच 10 साल का फासला है. साथ ही अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन. उन्होंने आगे कहा कि ‘एक समय था, जब इन बातों को सहना उनके लिए बहुत मुश्किल था, फिर समय के साथ मैंने इस बारे में सोचना छोड़ दिया है. 

‘शादी टूटने का इंतजार’

प्रियंका ने कहा कि ‘हम दोनों को साथ में 8 साल हो चुके हैं. लोग अब भी हमारी शादी टूटने का इंतजार करना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है. मैंने अब इन सबके बारे में सोचना छोड़ दिया है. मुझे नहीं पता कि हमारे बारे में ऐसी क्या बात थी, जो लोगों को इतनी ज्यादा बुरी लगी. अलग देश, अलग धर्म या फिर उम्र का फासला. वह सब काफी दुखद था.’ उन्होंने कहा कि ‘बाहर देखने की बजाय हम दोनों ने बस एक-दूसरे को देखा और कहा कि ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अब ये बातें मेरे लिए वैसी ही हैं, जैसे बत्तख की पीठ पर पानी, अब इन बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

India First Musical Road: 70 km/h पर गाड़ी दौड़ाओ, खुद बजेगा ‘जय हो’ गाना, भारत की पहली ‘म्यूज़िकल रोड’ हुई लांच, यहाँ जानें इसकी खासियत

प्रियंका और निक की उम्र

प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई दोनों रीति रिवाज से हुई थी. शादी के समय प्रियंका 36 साल और निक 26 साल के थे. दोनों के बीच 10 साल की उम्र का फासला है. जिसे लेकर अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता है.  

UP budget 2026 Sasta Mahanga list: छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, क्या-क्या हुआ सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित; अधीर रंजन चौधरी को इस सीट से मिला टिकट

West Bengal Election 2026: सूची में सबसे प्रमुख नाम अधीर रंजन चौधरी का है, जो…

March 29, 2026

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! 5 अप्रैल की लोक अदालत में मिलेगा समाधान

Delhi Police News: दिल्ली के 7 बड़े कोर्ट परिसरों पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत,…

March 29, 2026

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026