The Taj Story Trailer: ‘ताजमहल का DNA टेस्ट कराओ’, परेश रावल के डायलॉग से भड़का विवाद

Paresh Rawal The Taj Story Trailer: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. फिल्म में ताजमहल की कहानी पर उठे सवालों ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

Published by Shraddha Pandey

The Taj Story Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) की अपकमिंग फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ (The Taj Story) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बहस का दौर फिर शुरू हो गया है. निर्देशक तुषार अमरीश गोयल की इस फिल्म में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ट्रेलर की शुरुआत में परेश रावल को ताजमहल का गाइड बने दिखाया गया है, जो एक ऐसा सवाल उठाते हैं जिससे पूरी कहानी विवादों में घिर जाती है. परेश कहते नजर आते हैं- “दुनिया में ऐसा कोई मकबरा देखा है जिसके ऊपर गुंबद और गुंबद पर कलश हो?” इस डायलॉग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसके बाद उनका एक और डायलॉग जो शाहजहां को लेकर था, वो खूब वायरल हो रहा है- “हां, उनका काम तो तुड़वाने का था.”

परेश रावल का किरदार चर्चा में

फिल्म में परेश रावल का किरदार ‘विष्णुदास गाइड’ नाम का है, जो ताजमहल से जुड़ी ऐतिहासिक सच्चाइयों पर सवाल उठाता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि विष्णुदास यह दावा करता है कि ताजमहल किसी समय मंदिर था, जिसे बाद में मकबरे में बदला गया. इसके चलते वह खुद शाहजहां पर केस करने की बात करता है. यह सीन फिल्म का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है.

Related Post

परेश कहते हैं, “जज साहब, ताजमहल मेरे लिए किसी भी मंदिर से कम नहीं है.” इसके बाद वकील जवाब देते हैं, “इन्होंने तो पहले ही ताजमहल को मंदिर घोषित कर दिया है.” यही बातचीत फिल्म के मुख्य विवाद को जन्म देती है.

‘भारत की रग-रग में सनातन’

ट्रेलर के अंत में परेश रावल कहते हैं, “सदियों से भारत की सभ्यता को मिटाने की कोशिश हुई, पर कोई कामयाब नहीं हुआ क्योंकि भारत की रग-रग में सनातन है.” हालांकि, जहां कुछ लोग इस फिल्म को साहसिक और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी बता रहे हैं. वहीं कई लोगों का कहना है कि यह फिल्म धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर सकती है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर गर्मागर्म बहस छिड़ चुकी है, और अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘द ताज स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर क्या असर छोड़ती है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026