₹252 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसे Orry, मुंबई पुलिस ने जारी किया समन, इन बड़े सेलेब्स का नाम भी शामिल

ऑरी को पुलिस ने 252 करोड़ के ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया है जिसके तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े हुए हैं.

Published by Kavita Rajput

सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ऑरी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. उन्हें मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल(ANC) ने समन जारी किया है. दरअसल, ऑरी को पुलिस ने 252 करोड़ के ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया है जिसके तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े हुए हैं. 

ऑरी को क्यों मिला समन?

दरअसल, हाल ही में मुंबई पुलिस ने मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को अरेस्ट किया था जो कि कथित तौर पर एक ड्रग डीलर है जिसे हाल ही में दुबई ने डिपोर्ट किया था. सुहैल पर मुंबई में हाई प्रोफाइल रेव पार्टीज करवाने का आरोप है जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होते हैं. पुलिस से पूछताछ में सुहैल ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम लिया जिसमें ऑरी समेत श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही, फिल्ममेकर्स अब्बास-मस्तान, पॉलिटिशियन जीशान सिद्दीकी शामिल हैं. सुहैल के दावों में कितनी सच्चाई है, यही जानने के लिए पुलिस ने ऑरी को समन भेजा है. उनसे पूछताछ के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स को भी इस मामले में समन भेजा जाएगा

Related Post

कौन हैं ऑरी?

ऑरी सोशल मीडिया पर्सनालिटी और हाई प्रोफाइल सोशलाइट हैं. उनके बॉलीवुड में जबरदस्त कनेक्शन हैं. जान्हवी कपूर, करण जौहर से लेकर हर बड़े सेलेब के साथ ऑरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. ऑरी को ड्रग्स केस में समन भेजने को लेकर एक पुलिस ऑफिसर ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमने ऑरी को गुरुवार सुबह घाटकोपर ऑफिस में पेश होने के लिए समन भेजा है. उनसे पूछताछ के आधार पर ही अन्य सेलेब्स और राजनेताओं को समन भेजा जाएगा जिनके नाम सोहेल ने लिए हैं

नोरा फतेही ने किया था खंडन

ड्रग्स केस में नाम सामने के बाद नोरा ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा था कि वो पार्टीज में नहीं जाती हैं. उनके पास अपनी पर्सनल लाइफ के लिए कोई टाइम नहीं है. वह ऐसे लोगों से नहीं जुडती हैं. बता दें कि नोरा पर आरोप लगे थे कि वह दाउद इब्राहिम की पार्टीज में हिस्सा लेती हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026