Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > बैन क्यों नहीं लगता? ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर भड़के यूजर्स; नोरा फतेही को जमकर सुनाई खरी-खोटी

बैन क्यों नहीं लगता? ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर भड़के यूजर्स; नोरा फतेही को जमकर सुनाई खरी-खोटी

Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हो रहा है. लोग नोरा फतेही के डांस स्टेप्स के लिए उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 16, 2026 9:10:12 PM IST



Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही अपने शानदार डांस और आइटम सॉन्ग्स  जानी जाती हैं. उनके फिल्मी गाने और हुक स्टेप सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. लेकिन कभी-कभी उनके डांस और गानों पर विवाद भी हो जाता है. इस बार फिल्म ‘केडी द डेविल’ के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर नोरा फतेही को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई नोरा 

गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कन्नड़ फिल्म ‘केडी – द डेविल’ का है. इस गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. गाने में नोरा के जबरदस्त डांस मूव्स और गाने के बोल को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं. कुछ लोग तो इस गाने को बहुत ज्यादा घटिया बता रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने निकाली भड़ास 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि ‘लोग भोजपुरी को दोष देते थे, अब वे खुद इस तरह के गाने बना रहे हैं. बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए और इस तरह के गाने बैन कर देना चाहिए’. एक और यूजर ने लिखा – ‘सेंसर बोर्ड ने यह गाना कैसे पास कर दिया? वैसे भी, यह भारत है, क्या सब कुछ संभव है? कानून और व्यवस्था सिर्फ नाम के लिए बनी है, पैसा दो और काम हो जाएगा.’ एक ने लिखा – ‘ऐसे गानों को कौन मंज़ूरी देता है? ऐसे लोगों और इन गानों पर तुरंत बैन लगना चाहिए. अगर ऐसे गाने YouTube पर आ गए तो लोग क्या देखेंगे? उन्हें तो कोई शर्म भी नहीं है!’

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

कब रिलीज होगी ‘केडी – द डेविल’?

फिल्म ‘केडी – द डेविल’ केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रेम द्वारा निर्देशित की गई फिल्म है. साल 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड यह एक पैन इंडिया फिल्म है. इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी शामिल है, यह 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. 

BJP Candidates List: बंगाल में BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता के सामने शुवेंदु अधिकारी; जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Advertisement