Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Monalisa harassment: ‘मुझे 10 बार छुआ…’, सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल मोनालिसा ने लगाए गलत आरोप, घर वालों ने भी नहीं दिया साथ

Monalisa harassment: ‘मुझे 10 बार छुआ…’, सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल मोनालिसा ने लगाए गलत आरोप, घर वालों ने भी नहीं दिया साथ

Monalisa harassment claim: महाकुंभ से फेमस हुई वायरल गर्ल ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर काफी गलत आरोप लगाए हैं. साथ ही ये भी कहा है कि उन्होंने उनके परिवार को करोड़पति बनाने की लालच दी थी और उन्हें दबा रखा है-

By: sanskritij jaipuria | Published: March 25, 2026 3:20:53 PM IST



Monalisa On Sanoj Mishra: महाकुंभ से रातों-रात फेमस हुई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले पिछले कुछ समय से विवादों में चल रही हैं. हाल ही में वायरल गर्ल ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली थी, फिर उसके बाद फिल्ममेकर सनोज मिश्रा उनपर भड़क गए क्योंकि वे उन्हें ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में हिरोइन के तौर पर लॉन्च करने वाले थे.  उन्होंने वायरल गर्ल की इस शादी को ‘लव जिहाद’ करार दिया. इस हादसे से न सिर्फ फिल्ममेकर बल्कि मोनालिसा के परिवार वाले भी काफी नाराज थे. इन सब के बाद अब मोनालिसा ने फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया है. इस बात की पुष्टि इनखबर नहीं करता है, ये सब वायरल वीडियो के आधार पर आधारित है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायरल गर्ल ने सनोज मिश्रा पर काफी गलत आरोप लगाए है. उन्होंने कहा है कि- ‘सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार छुआ और जब मैने अपनी फैमिली को बताया कि सनोज मिश्रा ने मुझे छुआ तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया. सिर्फ मुझे पता है कि मेरे पर क्या बीत रही है और क्या नहीं. मेरे साथ बहुत गलत हुआ है और मुझे इस बात का इंसाफ चाहिए. मैने अपने परिवार वालों को बताया कि सनोज मिश्रा ने मुझे 2 बार छुआ है तो मेरे घर वालों ने कहा नहीं आपकी पहली फिल्म है….क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे’…ये कहकर वायरल गर्ल रोने लगी.

3 लाख की भी फिल्म नहीं

वायरल गर्ल ने आगे कहा कि अगर फरमान नहीं होता तो आज ये असलियत आपके सामने कभी नहीं आती. उस दिन मैं अपनी जान देने वाली थी, तब बस फरमान ने मुझे सपोर्ट किया था कि ऐसा मत करो आप, लड़ना सीखो…फरमान ने मुझे नई जिंदगी दी है. सनोज मिश्रा मेरे परिवार को डरा रहा है कि उसकी फिल्म 10 करोड़ कि है जबकी वो 3 लाख की भी नहीं है. वायरल गर्ल ने आगे कहा कि क्या सनोज मिश्रा ने मुझसे कोई एग्रिमेंट साइन कराया था कि मैं किसी से शादी नहीं करूंगी. मैने उनकी फिल्म पूरी कर दी है. वो सनोज मिश्रा चाहता है कि फरमान मोनालिसा को मार दो तो अच्छा है.

कोई भी पैसे नहीं दिए फिल्म के

वायरल गर्ल से जब सवाल किया गया कि क्या सनोज मिश्रा ने फिल्म में काम करने के कुछ पैसे दिए हैं, मोनालिसा ने कहा कि कोई पैसे नहीं दिए है बल्कि मेरे 50 हजार है उनके पास…मैं लूंगी पैसे उनसे. अभी वो मेरे घर वालों को डरा रहा है, उसने मेरे परिवार को लालच दी थी कि करोड़पति बनाएगा. उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने दो फिल्में की है और दो-तीन की आगे बात चल रही है.
 

 

Advertisement