जब बंद कमरे में कटरीना कर रही थीं इस एक्टर के साथ लिप लॉक, आ धमके अमिताभ बच्चन और फिर…!

अपने करियर के शुरुआती दौर में कटरीना कैफ काफी बोल्ड सीन्स देने की वजह से सुर्ख़ियों में थीं जिसका उन्हें बाद में काफी पछतावा भी हुआ.

Published by Team InKhabar

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं लेकिन उन्होंने यहां तक पहुँचने के लिए लंबा सफर तय किया है. करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें अपनी जगह बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. कटरीना ने फिल्म बूम से डेब्यू किया था जो कि 2003 में रिलीज हुई थी. कटरीना की पहली ही फिल्म काफी विवादों में आ गई थी. एक्ट्रेस ने इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर के साथ काफी बोल्ड सीन्स दिए थे जिसका बाद में उन्हें पछतावा रहा. खुद कटरीना इस फिल्म को अपनी याद से मिटाना चाहती हैं और कहती हैं कि ये उनकी सबसे बुरी फिल्म थी. 

क्यों हुआ था विवाद?
कटरीना और गुलशन ग्रोवर के बीच किसिंग सीन्स से लेकर बोल्ड सीन्स फिल्माए गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इनकी शूटिंग से पहले कटरीना और गुलशन ग्रोवर ने बंद कमरे में दो घंटे तक लिप लॉक की प्रैक्टिस की थी. तभी अमिताभ बच्चन वहां आ गए थे और दोनों को ऐसा करते हुए देख लिया था. गुलशन और कटरीना दोनों के लिए ही ये स्थिति काफी अजीब हो गई थी. कटरीना ने तो बूम से ही पल्ला झाड़ लिया था और इसपर बात ही नहीं करना चाहती थीं लेकिन बाद में गुलशन ने इस पूरे वाकये पर अपना रिएक्शन दिया था. 

Related Post

गुलशन ग्रोवर ने कहा-इतना भी बुरा नहीं था…
उन्होंने कहा था, इस पर रियेक्ट करने जैसा क्या है? बूम इंटरनेट पर हर जगह मौजूद है. मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगा कि मैंने वैसे सीन्स शूट किए थे लेकिन मैं बिलकुल भी कंफर्टेबल नहीं था. गुलशन ने कहा था कि कटरीना के साथ उनके किसिंग सीन को बेवजह तूल दिया गया था. उन्होंने ये बात मानी थी कि उन्होंने डायलॉग और सीन की रिहर्सल की थी लेकिन ये सब कुछ उतना बुरा नहीं था जितना कि मीडिया ने गॉसिप कॉलम में लिखा था. 

जब इंटरव्यू में गुलशन से कहा गया कि कटरीना इस बारे में बात ही नहीं करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा था, मैं बहुत अनुभवी एक्टर हूं और इंडस्ट्री में कई सालों से हूं. मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मेरा मानना है कि जो काम कर दिया एक कलाकार ने कोई तस्वीर खिंच गई या वीडियो बन गया तो इतिहास का हिस्सा हो गया, उसे दबाने से या न बात करने का कोई फायदा नहीं है. सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में कुछ छुपता नहीं है.

Team InKhabar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026