Home > वीडियो > पैसे दिए हैं तो क्या कचरा फैलाएंगे? एयरबीएनबी होस्ट का छलका दर्द, भारतीयों के ‘गंदे व्यवहार’ पर छिड़ी बहस!

पैसे दिए हैं तो क्या कचरा फैलाएंगे? एयरबीएनबी होस्ट का छलका दर्द, भारतीयों के ‘गंदे व्यवहार’ पर छिड़ी बहस!

भारत में एक एयरबीएनबी होस्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिसमें उनके सुंदर अपार्टमेंट को मेहमानों ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था, होस्ट का कहना है कि अधिकांश भारतीय मेहमान एयरबीएनबी को केवल 'पार्टी प्लेस' समझते हैं और अंत में यह तर्क देते हैं कि वे 'क्लीिनिंग फीस' दे रहे हैं, इसलिए सफाई करना उनकी ज़िम्मेदारी नहीं है यह मुद्दा अब इंटरनेट पर एक बड़ी बहस बन चुका है कि क्या पैसा हमें किसी दूसरे इंसान (सफाईकर्मी) के प्रति संवेदनहीन होने का अधिकार देता है, विशेषज्ञों का मानना है कि ज़िम्मेदारी से कचरा निस्तारण करना एक बुनियादी मानवीय शिष्टाचार है, जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है.

By: Aksha Choudhary | Published: April 17, 2026 6:39:09 PM IST

Indian Airbnb Host Guest Mess Viral Video: यह मामला केवल एक गंदे कमरे का नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक मानसिकता का प्रतिबिंब है लोग अक्सर सोचते हैं कि सफाई शुल्क देने के बाद उन्हें कमरे में कूड़ा फैलाने या गंदगी छोड़ने का हक मिल गया है, जबकि यह शुल्क सामान्य रखरखाव के लिए होता है ना कि भारी गंदगी (Filth) साफ करने के लिए, जो लोग कमरे को व्यवस्थित छोड़कर जाते हैं उनका मानना है कि सफाई करने वाला भी एक इंसान है, अपनी गंदगी को ज़िम्मेदारी से डिस्पोज़ करना उस व्यक्ति के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका है, विदेशों में एयरबीएनबी को ‘दूसरे के घर’ की तरह ट्रीट किया जाता है, जबकि भारत में अभी भी इसे ‘होटल सर्विस’ की तरह देखा जाता है जहां “ग्राहक भगवान है” के नाम पर शिष्टाचार की बलि दे दी जाती है, विडंबना यह है कि जो लोग कमरा साफ रखते हैं, अक्सर उनके दोस्त या परिवार वाले उन पर हंसते हैं, यह दर्शाता है कि हमारे समाज में ‘सफाई’ को एक व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी के बजाय केवल एक ‘मजबूरी’ के रूप में देखा जाता है.

संबंधित खबरें

Advertisement