Jackie Shroff Kiss Controversy: बॉलीवुड में किस्से और कहानियों की कोई कमी नहीं है. स्टार्स के अफेयर से लेकर लड़ाई झगड़ों के किस्से खूब सुर्खियों में छाए रहते थे. एक ऐसा ही किस्सा है बॉलीवुड के फेमस एक्टर का. जब नशे की हालत में एक्टर ने अपनी ही हीरोइन की बहन के किस करने की कोशिश की थी. अब वह 16 साल की लड़की बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं. बॉलीवुड में एक पार्टी हो रही थी. जहां विलेन ने हीरोइन की इज्जत बचाने का काम किया.
बॉलीवुड का मशहूर किस्सा
यह किस्सा बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का है. सालों पहले एक्टर ने एक पार्टी में नशे की हालत में कथित तौर पर तब्बू के किस करने की कोशिश की थी. जिसके बाद बॉलीवुड में खूब हंगामा हुआ था. दरअसल, 1980 में जैकी श्रॉफ और तब्बू कॉन्ट्रोवर्सी में आए थे. तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी हैं, जो आज बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. उनकी सगी बहन फराह नाज (Farah Naaz) भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ ‘दिलजला’ फिल्म (1987) में काम किया था.
किस करने की कोशिश
‘उड़ीसा पोस्ट’ के अनुसार, उस फिल्म के चलते जैकी श्रॉफ ने मॉरिशस में एक पार्टी रखी थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे. डैनी डेन्जोंगपा भी पार्टी की शान बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उस समय जैकी काफी ज्यादा नशे में थे. तभी उन्होंने तब्बू को किस करने की कोशिश की थी. तब्बू ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे. तब्बू और जैकी श्रॉफ में 15 साल का अंतर है और जब यह किस्सा हुआ, तब तब्बू केवल 16 साल की थीं.
विलेन ने तब्बू को बचाया
स्थिति को बिगड़ता देख डैनी डेन्जोंगपा तुरंत बीच में आए. उन्होंने जैकी को कसकर पकड़ा और पीछे हटाया. उसी दौरान फराह नाज भी जैकी से काफी नाराज हो गईं. उन्होंने खुलकर अपनी बहन का साथ दिया. जैकी श्रॉफ की इस हरकत पर फराह ने मीडिया के सामने भी खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने दावा किया कि जैकी ने तब्बू को जबरदस्ती किस किया डैनी ने उन्होंने बचाया.
Rohit Shetty House Firing: कौन है रोहित शेट्टी का ‘छिपा’ दुश्मन, जिसने घर पर करवाई 4 राउंड फायरिंग
तब्बू ने साधी चुप्पी
उस समय तब्बू केवल 16 साल की थीं, इसलिए उन्होंने इस मामले पर चुप रहना ठीक समझा. लेकिन बाद में फराह नाज ने दावा किया था कि ये सब बस एक मिस-अंडरस्टैडिंग थी. लेकिन बाद में कभी भी तब्बू और जैकी ने एक साथ काम नहीं किया.