‘उन्हें लड़ना नहीं था, वो बहुत क्लोज़ थे’, सलमान-ऐश्वर्या के अफेयर के खुले और नए राज़

म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर को लेकर कई राज़ खोले हैं. उन्होंने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान दोनों के रिश्ते को करीब से देखा था.

Published by Kavita Rajput

Salman Khan Aishwarya Rai BreakUp: म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के पास्ट रिलेशन को लेकर एक बड़ा बया दिया है.  इस्माइल दरबार ने एक पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म देवदास के लिए सलमान खान को कास्ट किया जाना था लेकिन बाद में ये रोल शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को दिया गया. म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा कि इसके चलते फिल्म देवदास के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच थोड़ा गैप जरूर क्रिएट हुआ होगा. ऐसा क्या हुआ था कि भंसाली को सलमान की जगह शाहरुख खान को कास्ट करना पड़ा ? कहीं इसकी वजह सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप तो नहीं था, इस इक्वेशन पर भी स्माइल दरबार ने खुलकर बात की है. 

इस्माइल बोले सलमान बहुत समझदार है 

विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में म्यूजिक डायरेक्टर से जब पूछा गया कि देवदास में सलमान की जगह शाहरुख को लेने के पीछे की वजह कहीं ऐश्वर्या से उनका ब्रेकअप तो नहीं था? तो इसके जवाब में इस्माइल दरबार ने कहा, ‘इनके झगड़ों की चर्चा सब तरफ हो रही थी, पूरे मीडिया में ख़बरें चल रहीं थीं. हमें ये सब देखकर बड़ा बुरा लगता था. वे दोनों एक दूसरे के बेहद क्लोज थे उन्हें ऐसे नहीं लड़ना चाहिए था. हालांकि, ये सब अब पास्ट की बातें हैं; सलमान बहुत समझदार है वो आज भी इस बारे में कुछ नहीं बोलता’. 

Related Post

प्रहलाद कक्कड़ ने बताया था ऐश्वर्या पर क्या बीती थी

फेमस एड फिल्ममेकर प्रहलाद कक्कड़ ने भी विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में बताया था कि वे उसी बिल्डिंग में रहते थे जिसमें ऐश्वर्या रहा करती थीं. कक्कड़ ने बताया था कि ऐश्वर्या को इस बात का बेहद बुरा लगा था कि सलमान से झगड़ा होने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें कॉर्नर करना शुरू कर दिया था. कक्कड़ के अनुसार, ऐश्वर्या को इस बात का बेहद बुरा लगा था कि फिल्म इंडस्ट्री ने सलमान का पक्ष लिया और उन्हें एक झटके में साइड लाइन कर दिया गया, इसके बाद से ही ऐश्वर्या का इंडस्ट्री के प्रति कमिटमेंट पहले जैसा नहीं रहा था.

Kavita Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026