Haq Vs Jatadhara Box Office Collection: यामी गौतम की ‘हक’ में फैसला, सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ ने दूसरे ही दिन टेके घुटने

Haq and Jatadhara Box Office Collection: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का बिजनेस काफी मंदा देखने को मिल रहा है.

Published by Prachi Tandon

Haq and Jatadhara Box Office Collection Day 2: यामी गौतम-इमरान हाशमी की हक और सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर फिल्म जटाधारा एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यामी गौतम की फिल्म हक एक ऐतिहासिक फैसले पर बनी है और इसमें सीरियस कोर्ट-रूम ड्रामा देखने को मिल रहा है. ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लो लेकिन, ठीक-ठाक कमाई कर रही है. वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की जटाधारा का बॉक्स ऑफिस पर धंधा बिल्कुल मंदा दिखाई दे रहा है. शनिवार यानी वीकेंड के पहले दिन भी जटाधारा कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है. 

यामी-इमरान की हक ने कितना किया कलेक्शन?

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म शाह बानो केस पर बनी है. यही इस फिल्म को देखने की सबसे बड़ी वजह लोगों के लिए बन रही है. Sacnilk के मुताबिक, हक फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, अब दूसरे दिन यानी शनिवार को यामी गौतम स्टारर ने 3.35 करोड़ का बिजनेस कर डाला है. यानी कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 5.10 करोड़ की कमाई की है. 

हक फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों को यामी गौतम की दमदार एक्टिंग खूब पसंद आ रही है. यामी की एक्टिंग की पॉपुलैरिटी का भी फिल्म को फायदा मिल रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार के दिन हक अच्छी-खासी कमाई कर रिकॉर्ड सेट कर सकती है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान का शाहरुख खान’ है यह एक्टर, 1380 करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ…पॉपुलैरिटी में फवाद-माहिरा भी हैं पानी-कम 

जटाधारा का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शिरोडकर स्टारर जटाधारा फिल्म की कहानी काले जादू और धन पिशाचनी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी में कुछ खास दम नहीं होने की वजह से जटाधारा का धंधा मंदा देखने को मिल रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी. वहीं. फिल्म का दूसरे दिन तो और भी बुरा हाल देखने को मिला है. जटाधारा ने दूसर दिन महज 89 लाख रुपयों का ही बिजनेस किया है. कुल मिलाकर दो दिनों में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ने 1.96 करोड़ की कमाई की है.  

ये भी पढ़ें: घंटों रोता, कई दिनों तक सोफे से नहीं उठ पाता…डिप्रेशन का शिकार हुए थे Vijay Varma, इस खास शख्स ने की मदद!

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026