‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में वे एक एक्ट्रेस के काफी करीब थे. दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई. आइए जानते हैं कि वो कौन है-

Published by sanskritij jaipuria

Govinda: 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर्स में गिने जाने वाले गोविंदा इन दिनों अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती रही हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कई बार मजाकिया अंदाज में ये कहती रही हैं कि गोविंदा की लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की.

नीलम कोठारी के प्रति था खास आकर्षण

गोविंदा ने बताया कि जब वे यंग थे, उस समय नीलम कोठारी उन्हें बहुत पसंद आती थीं. उनके अनुसार, छोटे शहरों या साधारण माहौल से आने वाले कई युवाओं की तरह उन्हें भी गोरी और अलग व्यक्तित्व वाली लड़कियां आकर्षित करती थीं.

उन्होंने कहा कि नीलम की पर्सनेलिटी और मासूमियत उन्हें बहुत अच्छी लगती थी. गोविंदा के मुताबिक, नीलम को देखकर उन्हें ऐसा लगता था जैसे कोई गुड़िया हो. उस समय वे उनकी फिल्में देखकर सीटियां भी बजाते थे.

Related Post

साथ काम करने का मौका मिलना था खास एक्सपीरिएंस

गोविंदा ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें नीलम के साथ फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा. जब ऐसा हुआ तो उन्हें इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल लगा.

उन्होंने कहा कि उस दौर में आज की तरह रिश्तों या अफेयर्स को लेकर इतनी खुली चर्चा नहीं होती थी. लोगों के बीच आकर्षण होता था, लेकिन वो ज्यादातर सीमित और सादगी भरा होता था. गोविंदा के अनुसार, उस समय फिल्मों में साथ काम करते हुए उन्होंने और नीलम ने कई अच्छे गाने और सफल फिल्में दीं.

कई फिल्मों में साथ दिखी जोड़ी

गोविंदा और नीलम कोठारी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. दोनों ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया. इनमें लव 86, इल्जाम, खुदगर्ज और सिंदूर जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों के गाने और कहानी उस समय दर्शकों के बीच काफी फेमस रहे.

लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर

काम की बात करें तो गोविंदा पिछले कुछ सालों से फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. इसके बाद से वे किसी नई फिल्म या बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं दिए हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026

Cancer Risk: नई स्टडी ने किया अलर्ट! अकेलापन और कैंसर के बीच मिला डराने वाला लिंक; यहां समझें कनेक्शन

Loneliness health effects: इस रिसर्च ने यह भी दिखाया कि जिन लोगों का सामाजिक संपर्क…

March 5, 2026