को-प्रोड्यूसर के साथ नहीं किया सेक्स तो फिल्म से निकाली गई ये एक्ट्रेस, बोली-मुझे फंसाने की…

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपने करियर के दौरान कास्टिंग काउच जैसे कड़वे अनुभवों का सामना किया है. इसकी वजह से उन्हें फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा है.

Published by Kavita Rajput

Esha Gupta Casting Couch: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच अब पुरानी बात हो चुकी है. आए दिन सालों से कोई न कोई सेलेब अपने साथ हुए कास्टिंग काउच जैसे अनुभवों के बारे में बात करते हुए दिख जाता है. कई बड़े सेलेब्स ने ये खुलासा किया है कि उन्हें इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए कास्टिंग काउच के ऑफर मिले. कुछ काम पाने के लिए इस झांसे में आ गए तो कुछ ने काम के बदले सेक्सुअल फेवर देने से साफ मना कर दिया. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta)  का नाम भी शामिल है. 

सेक्स डिमांड नहीं मानी तो फिल्म से निकाली गईं
ईशा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें एक फिल्म से केवल इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि उन्हें फिल्ममेकर्स की सेक्स की डिमांड पूरी नहीं की थी. ईशा ने कहा कि वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने अपने हिस्से की तकरीबन आधी शूटिंग निपटा दी थी लेकिन फिल्ममेकर ने उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की. जब मैंने उसकी सेक्स की डिमांड पूरी नहीं की तो को-प्रोड्यूसर ने मेकर से कह दिया कि वो मुझे फिल्म में नहीं देखना चाहता है. मैं सेट पर क्या कर रही हूं? ईशा ने कहा, इसके बाद मुझे कुछ अन्य फिल्ममेकर्स ने भी अपनी फिल्मों में कास्ट करने से मना कर दिया. मैंने कई लोगों से ये बातें सुनीं कि जब तुम कुछ करोगी ही नहीं तो तुम्हें फिल्म में लेने का क्या पॉइंट है? 

Related Post

कास्टिंग काउच के जाल में फंसने से ऐसे बचीं ईशा
ईशा ने अपने साथ हुई एक और घटना का खुलासा करते हुए कहा कि एक बार उनकी एक फिल्म की आउटडोर शूटिंग हो रही थी तो मेकर्स ने उन्हें कास्टिंग काउच में फंसाने की पूरी कोशिश की थी. सेट पर दो अन्य लोग कास्टिंग काउच के जाल में फंस चुके थे लेकिन वो स्मार्ट थीं और इससे बच गईं. वो अपने कमरे में एक फीमेल मेकअप आर्टिस्ट के साथ सोने लगीं जिससे कास्टिंग काउच की नौबत आने से बच गई. ईशा ने कहा कि लोग सोचते हैं कि काम पाने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे. 

आपको बता दें कि ईशा ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो ‘रुस्तम’, ‘चक्रव्यूह’ जैसी कई फिल्मों में दिखीं. उन्हें वेब सीरीज ‘आश्रम’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. उनकी अगली फिल्में ‘देसी मैजिक’ और ‘हेरा फेरी’ 3 है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026