आखिर क्यों केबीसी के सेट पर छाया सन्नाटा? अमिताभ बच्चन के 43 साल पुराने हादसे का वो सच, जिसने डॉक्टरों को भी चौंकाया

महानायक अमिताभ बच्चन (Mega Star Amitabh Bachchan) ने हाल ही में केबीसी के सेट (KBC Set) पर बेहद ही चौंकाने वाली कहानी (Very Shocking Story) सुनाई है. जहां हॉट सीट (Hot Seat) पर बैठी एक डॉक्टर कंटेस्टेंट (Doctor Contestant) महानायक की नब्ज (Pulse) नहीं ढूंढ पाईं.

Published by DARSHNA DEEP

Amitabh Bachchan Shocking Story: हाल ही में केबीसी के सेट पर सदि के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा बताया जिससे सुनकर वहां बैठे सभी के होश उड़ गए. जी हां, केबीसी (KBC) के सेट पर तब सन्नाटा छा गया जब हॉट सीट पर बैठी एक डॉक्टर कंटेस्टेंट महानायक अमिताभ बच्चन की नब्ज (Pulse) नहीं ढूंढ सकीं. दरअसल, इसके पीछे की वजह 43 साल पुराना ‘कुली’ फिल्म के सेट पर हुआ वो हादसा, जिसने बिग बी को मौत के मुँह में तक धकेल दिया था. अमिताभ बच्चन की कलाई में पल्स न होना ‘कुली’ हादसे के दौरान हुए इलाज का एक परिणाम देखने को मिलता है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर. 

कुली हादसे का खौफनाक सच

यह हैरान करने वाली घटना 24 जुलाई साल 1982 की है. जब फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर का घूंसा बिग बी के पेट में लगा था, जिससे उनकी आंतें अंदर तक बुरी तरह से फट गई थीं और वे ‘क्लिनिकली डेड’ घोषित कर दिए गए थे. तो वहीं, इलाज के दौरान बार-बार खून निकालने और कई चीरे (Incisions) लगाने की वजह से उनकी कलाई की रेडियल आर्टरी स्थायी रूप से डैमेज हो गई थी, जिससे वहां पल्स महसूस होना बंद हो गया था. 

घटना पर क्या बोले डॉक्टर?

फोर्टिस अस्पताल के डॉ. अनुराग अग्रवाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, हाथ में खून की सप्लाई दो मुख्य धमनियों, रेडियल (Radial) और अल्नर (Ulnar) आर्टरी से की होती है. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हमारा शरीर बहुत स्मार्ट होता है, अगर  एक नस (रेडियल) बंद हो जाए, तो दूसरी नस (अल्नर) खून की सप्लाई का पूरा जिम्मा संभालने का काम करती है. इसे डॉक्टरों की भाषा में ‘कोलैटरल सर्कुलेशन’ कहते हैं. 

Related Post

पल्स गायब होने की वजह?

कलाई के अंगूठे वाली तरफ रेडियल आर्टरी होती है जहां से आमतौर पर पल्स की जांच की जाती है,  बिग बी के केस में चोट या फिर थक्के (Clot) की वजह से  बंद है, इसलिए पल्स मिलपाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है. 

कब हो सकती है खतरनाक स्थिति?

डॉ. अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अगर दोनों धमनियां (Arteries) आपस में जुड़ी नहीं हैं, तो एक के बंद होने पर हाथ काला पड़ सकता है, लेकिन बिग बी के मामले में दूसरी नस पूरी तरह से सक्रिय है. लेकिन, घटना के 43 सालों के बाद भी बिना पल्स के अमिताभ बच्चन का हाथ पूरी तरह से सामान्य काम करता है, जो अपने आप में ही चिकित्सा विज्ञान का एक दिलचस्प उदाहरण देखने को मिलता है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026