रोडवेज में टिकट चेकर थे पिता, Diljit Dosanjh ने कहा- शादियों में ₹2000 में गाकर किया गुजारा

Kaun Banega Crorepati 17 में दिलजीत ने अपनी लाइफ स्ट्रगल पर खुलकर बात की और अपने पिता के संघर्ष की कहानी से भी सबको इमोशनल कर दिया.

Published by Kavita Rajput

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 17  (Kaun Banega Crorepati 17) में नजर आए. वह पंजाब की बाढ़ प्रभावित फैमिलीज़ के लिए फंड इकठ्ठा करने के इरादे से शो में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान दिलजीत ने अपनी लाइफ स्ट्रगल पर खुलकर बात की और अपने पिता के संघर्ष की कहानी से भी सबको इमोशनल कर दिया. 

दिलजीत हो गए थे परिवार से दूर
दिलजीत ने बताया कि जब वह 10-11 साल के थे तो उनके पेरेंट्स ने उन्हें मामा के घर भेज दिया था. वह तीन-चार महीने में एक बार ही अपने पेरेंट्स से मिल पाते थे. उनके इस बात से काफी हर्ट फील हुआ था क्योंकि उनके पेरेंट्स ने ऐसा करने से पहले उनसे पूछा तक नहीं था. 

Related Post


दिलजीत ने आगे अपने पिता के संघर्ष के बारे में बात की और कहा, पापा सरकारी जॉब में थे और रोडवेज की बसों में टिकट चेक करने का काम करते थे. वह एक संत की तरह थे और बहुत सिम्पल लाइफ जीते थे. उनकी ज्यादा ख्वाहिशें नहीं थीं-सिर्फ एक साइकिल..उन्हें आम बेहद पसंद थे. एक बार उन्होंने मुझसे कहा था, बेटा तुम्हें रोटी मिलेगी, रहने को घर मिलेगा, बाकी जो जिंदगी में करना चाहो, वो खुद कर सकते हो. मैं उनसे और क्या मांगता, मैं उन्हें बेहद प्यार करता था. 

शादी-पार्टियों में गाकर कमाए पैसे
दिलजीत ने आगे बताया कि उन्होंने परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए शादी और जन्मदिन पार्टियों में गाना शुरू किया क्योंकि पिता की सैलरी तो महीने की 2 या 3 तारीख को ही खत्म हो जाती थी. दिलजीत ने कहा, जब मेरा पहला एल्बम रिलीज हुआ तो किसी ने मुझे जन्मदिन पार्टी में गाने के लिए बुक किया और मैंने वहां परफॉर्म किया. उसके बाद पैसे आने लगे और अच्छा लगने लगा क्योंकि पापा की सैलरी बहुत जल्दी खत्म हो जाया करती थी. मुझे लगा सिंगिंग के काम में पैसे अच्छे हैं. भगवान का शुक्र हुआ. इसके बाद जो भी हमारे ऑफिस आता, हम उसे खाली हाथ नहीं जाने देते. चाहे शादी हो, बर्थडे या कोई भी फंक्शन, हमने सबमें परफॉर्म किया. हमने दो हजार रुपए प्रति शो से शुरुआत की थी और फिर अनगिनत शादियों में परफॉरमेंस दी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026