Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Badshah Isha Rikhi wedding photos: क्या सच में रैपर बादशाह ने कर ली दूसरी शादी? सासु मां ने फोटोज शेयर कर किया खुलासा

Badshah Isha Rikhi wedding photos: क्या सच में रैपर बादशाह ने कर ली दूसरी शादी? सासु मां ने फोटोज शेयर कर किया खुलासा

Badshah Marriage with Isha Rikhi: फेमस रैपर ने एक बार फिर से शादी कर ली है और दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कि वो कौन है जिसके प्यार में लीन हुए रैपर बादशाह-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: March 24, 2026 2:52:43 PM IST



Badshah Marriage with Isha Rikhi | Badshah Isha Rikhi wedding photos: बॉलीवुड से एक कड़ाके की खबर सामने आ रही है कि जाने-माने सिंगर बादशाद ने एक बार फिर से शादी कर ली है. उनकी शादी की तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वैसे तो काफी समय से रैपर की शादी को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन कुछ पक्का नहीं था. अब उन्होंने एक बार फिर शादी कर ली है और उनकी नई वाइफ का नाम है ईशा रिखी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज वीडियोज पूनम रिखी द्वारा शेयर की गई हैं. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह ने ये शादी सिर्फ करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच की है और उनकी पहली शादी साल 2012 में हुई थी और फिर कपल ने 2020 में तलाक ले लिया था. अब एक बार तलाक के 6 साल बाद बादशाह शादी के बंधन में बंध गए हैं. लेकिन अभी तक बादशाह ने शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. 

चुपचाप हुई रैपर की शादी

फेमस रैपर बादशाह ने चुपचाप पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी कर ली है और ये शादी काफी सिंपल हुई है. शादी में सिर्फ परिवार के लोग और दोस्त ही मौजूद थे. एक वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं, साथ ही एक अन्य वीडियो में दोनों को शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा रहा है. ईशा की मां और बहन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर कर कपल को बधाई दी है.

कौन है ईशा रिखी?

ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल है. उन्होंने अपनी जर्नी की शुरूआत पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से की. साथ ही वो पंजाबी एक्टर अमरिंदर गिल की फिल्म ‘हैप्पी गो लकी’ में भी काम कर चुकी हैं.

खबरों की मानें तो कपल एक दूसरे को सालों से डेट कर रहे थे. साल 2022 में ही उनकी डेटिंग की खबरे आई थीं. दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और दोनों ने आज तक अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा था.

Advertisement