Dhurandhar: धुरंधर पार्ट-2 को लेकर नया ट्विस्ट! किसने की बैन करने की मांग? क्या 19 मार्च को नहीं हो पाएगी रिलीज?

Dhurandhar:  सिख समुदाय ने धुरंधर पार्ट-2 के एक सीन और पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की है.

Published by JP Yadav

Dhurandhar:  आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ गुरुवार (19 मार्च, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का सेकेंड पार्ट भी हिंसा से भरपूर है. ऐसे में CBFC के कहने पर ‘विचलित करने वाले कंटेंट’ और ड्रग्स से जुड़े सीन्स को लेकर डिस्क्लेमर लगाया गया है. यह दर्शकों के लिए ही है. इस बीच  फिल्म ‘धुरंधर 2’   रिलीज से कुछ घंटे पहले एक नए विवादों में घिर गई है. आरोप है कि ‘प्रलय’ गाने के एक पोस्टर में रणवीर सिंह पगड़ी और कड़ा पहने सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. इस पर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है. नाराज सिख समुदाय ने इसे अपमानजनक बताते हुए पोस्टर हटाने और फिल्म पर बैन की मांग की है. वहीं, कुछ यूजर्स इसे एआई जनरेटेड बता रहे हैं, लेकिन समुदाय ने इसकी निंदा की है. यह अलग बात है कि  अब तक कोई आधिकारिक शिकायत सिख समुदाय की ओर से नहीं की गई है. 

सारा अर्जुन -राकेश बेदी का दूसरे पार्ट में भी है रोल

उधर, फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट इसके 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने का अनुमान लगा रहे हैं, क्योंकि एडवांस बुकिंग में ही रिकॉर्ड टिकट बिके हैं. इसके साथ ही कई थिएटर्स में 24 घंटे शो चलाने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि फिल्म पहले ही सैटेलाइट और ओटीटी अधिकारों से 245 करोड़ कमाकर प्रॉफिट में है. 
धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज पैन इंडिया रिलीज हो रही है. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी दूसरे पार्ट में भी हैं.

Related Post

उधर, निर्देशक आदित्य धर ने देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कहानी देने का वादा किया है. वहीं, रिलीज डेट 19 मार्च से पहले 18 मार्च फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था. इसको लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है. निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने तो इस फिल्म को ‘शोले’ से ज्यादा फलक वाली फिल्म करार दे दिया है.  

सेंसर बोर्ड के निर्देश फिल्म किए गए गई बदलाव

‘धुरंधर’ फिल्म में के दोनों पार्ट में बहुत हिंसा है. इसे परिवार के साथ तो कतई नहीं देखा जा सकता है. इसके बावजदू निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म को देशभक्ति मूवी बताते हुए देखने की बात कर रहे हैं. इस बीच सेंसर बोर्ड के निर्देश पर फिल्म के दूसरे पार्ट से कई सीन हटाए गए हैं और फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है. गाली-गलौच वाले कई सीन्स को म्यूट किया गया है. साथ ही कुछ शब्दों को बदला गया है. हथौड़े से मारने वाले सीन, सिर काटने, लात मारने और सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार करने वाले बहुत ही कम किए गए हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फाइनल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पाकिस्तान समेत खाड़ी देशों में रिलीज नहीं होगी.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

आपके परिवार के लिए बेस्ट SUV कौन? स्कोडा कुशाक या रेनो डस्टर, जानें कौन सी बेहतर?

Skoda Kushaq facelift vs Renault Duster: 2026 की स्कोडा कुशाक शहरी, प्रीमियम और परफॉर्मेंट ड्राइव…

March 18, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड की हेमा भाट ने सेना में हासिल किया बड़ा मुकाम, लेफ्टिनेंट कर्नल बन बढ़ाया प्रदेश का मान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेटी हेमा भाट को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल…

March 18, 2026

IPL 2026: हैदराबाद ने बदला अपना कप्तान, पैट कमिंस की जगह इस भारतीय को मिली जिम्मेदारी; जानें क्या है वजह

IPL 2026 Ishan Kishan: भारतीय टीम में वापसी के बाद से ईशान ज़बरदस्त फ़ॉर्म में…

March 18, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताए कैबिनेट के 4 बड़े फैसले: 34,000 एकड़ में पार्क, 7.25 लाख किसानों को लाभ, जानें सबकुछ

Union Cabinet Decisions 2026: केंद्रीय कैबिनेट ने औद्योगिक विकास,4-लेन सड़क और हाइड्रो पावर से जुड़े…

March 18, 2026

Dubai Tensions: जंग से दुबई के टूरिज्म की कमर टूटी…. तट सूने, लग्जरी होटल्स की बुकिंग में भारी गिरावट

Dubai Tensions: मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष और हमलों के कारण दुबई का पर्यटन उद्योग गंभीर…

March 18, 2026

IPL 2026: बड़े नाम, लेकिन नहीं मिली टीम…इस बार अनसोल्ड रहे कई दिग्गज खिलाड़ी

top unsold cricketers IPL 2026: इस मिनी-ऑक्शन ने टीमों की लिस्ट को नया रूप दिया,…

March 18, 2026