Dhurandhar 2 Poster Out: धुरंधर 2 में कौन होंगे बड़े साहब? बदले की आग में जल रहा हमजा; आदित्य धर ने पहले ही पार्ट में छोड़े थे सुराग

Dhurandhar 2 Poster Out| Dhurandhar 2 Story: जितनी बेसब्री से देश धुरंधर का इंतजार कर रहा था उससे कई ज्यादा बेचैनी पार्ट 2 यानी धुरंधर 2 देखने की है. 19 मार्च को आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त एक्साइटमेंट है.

Published by Heena Khan

Dhurandhar 2 Poster Out | Dhurandhar 2 Story: जितनी बेसब्री से देश धुरंधर का इंतजार कर रहा था उससे कई ज्यादा बेचैनी पार्ट 2 यानी धुरंधर 2 देखने की है. 19 मार्च को आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त एक्साइटमेंट है. वहीं आज इसका पोस्टर भी दर्शकों के सामने आ गया है. यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने वाली है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हैं. बता दें कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद, फैंस बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतज़ार कर रहे हैं और फिल्म से जुड़े हर छोटे-मोटे सुराग पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं.

पहली फिल्म में मिल गया था क्लू

 खास बात यह है कि डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ में ही सीक्वल के बारे में ज़रूरी सुराग छोड़ दिए थे. ये सुराग न सिर्फ रणवीर सिंह के किरदार हमज़ा अली मज़ारी वाले एक सीन में छिपे थे, बल्कि फिल्म के एंड क्रेडिट्स में भी दिखाई दिए थे. दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इन सुरागों को डिकोड किया है और ‘धुरंधर 2’ की संभावित कहानी के बारे में अंदाजा लगाए हुए हैं. 

बड़े साहब का इंतजार

आपको बता दें कि फिल्म में, हमज़ा, जिसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है, अपनी डायरी में आतंकवादियों की एक हिटलिस्ट रखता है. रहमान डकैत को खत्म करने के बाद भी, उसकी लिस्ट में कई नाम बचे हैं, जिनमें मेजर इक़बाल, जावेद खाननी और साजिद मीर शामिल हैं. इस लिस्ट में सबसे अहम नाम ‘बड़े साहब’ भी शामिल है, जिसे फिल्म में मेजर इकबाल पाकिस्तानी आतंकवाद का मास्टरमाइंड बताता है. माना जा रहा है कि यह नाम ‘धुरंधर 2’ की कहानी का अहम हिस्सा होगा.

Related Post

दाऊद इब्राहिम होगा बड़े साहब ?

‘बड़े साहब’ की पहचान के बारे में सबसे बड़ा सुराग फिल्म के एंड क्रेडिट्स से मिला. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सामने आए एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, एक्टर दानिश इक़बाल के सामने दाऊद इब्राहिम का नाम लिखा था. चूंकि यह किरदार ‘धुरंधर’ में सीधे तौर पर दिखाई नहीं दिया, इसलिए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ‘बड़े साहब’ असल में दाऊद इब्राहिम हो सकते हैं.

Deepti Naval: पहले घिनौने काम में आया नाम फिर घर से भागी एक्ट्रेस, कभी नहीं सुनी होंगी दीप्ति नवल से जुड़ी ये बातें

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Gautam Singhania Accident: हादसे का शिकार हुए रेमंड ग्रुप के मालिक, मालदीव में पलटी स्पीडबोट; दो भारतीय लापता

Gautam Singhania Speedboat Accident: मालदीव से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तड़के सुबह V…

March 20, 2026

स्कैन करो और स्कोर बढ़ाओ! UPI पेमेंट का नया फायदा; यहां जानें स्मार्ट तरीका

Digital Payments India Benefits: क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कुछ अहम बातों का…

March 20, 2026

Nathan Ellis Replacement: चेन्नई को झटका! नाथन एलिस हुए बाहर, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

Nathan Ellis Injury: एलिस के चोटिल होने का मतलब है कि CSK के थिंक-टैंक को…

March 20, 2026

Hum Aapke Hain Koun: क्या आप जानते हैं? ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी नहीं, ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

Hum Aapke Hain Koun:क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म 'हम आपके…

March 20, 2026