Dhurandhar 2 Poster Out: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की सफलता के बाद अब इसका चैप्टर 2 ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) आने वाली है. फिल्म का पोस्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने रिलीज कर दिया है. ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब दर्शक पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शकों को उम्मीद है कि ये पार्ट पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. सोमवार को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने फिल्म के टाइटल के साथ टीजर के रिलीज का भी ऐलान कर दिया है.
‘धुरंधर 2’ का पोस्टर आया सामने
सोमवार को ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा कि ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है!!’ कैप्शन से कहानी के हाई स्टेक्स और इंटेंस टर्न का साफ पता लग रहा है. पोस्टर में रणवीर सिंह का लुक काफी खुंखार नजर आ रहा है. वह ब्लैक ट्रेंच कोट में खड़े हैं, बाल खुले हुए और लाल आग उगलते बैकग्राउंड के साथ उनका लुक और भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर ने 2025 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. अब सीक्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को बड़ा करने को तैयार है. धुरंधर 2 के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं.
धुरंधर 2 टीजर
धुरंधर: द रिवेंज का टीज़र आज, 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होने वाला है. रणवीर सिंह स्टारर इस टीज़र से फिल्म की इंटेंसिटी और बदले की कहानी की एक ज़बरदस्त झलक मिलने की उम्मीद है. इसमें ज़बरदस्त एक्शन, खून-खराबे वाले सीन और रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा, जिससे फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और दर्शक बेसब्री से इस धमाकेदार फर्स्ट लुक का इंतज़ार कर रहे हैं.
धुरंधर 2 रिलीज डेट
धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. रणवीर सिंह और आदित्य धर की यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज़ हो रही है.
धुरंधर 2 की कहानी
कहानी रणवीर सिंह के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक अंडरकवर एजेंट हैं और जिन्होंने पाकिस्तान के क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में सफलतापूर्वक घुसपैठ की है.
धुरंधर 2 कास्ट
धुरंधर: द रिवेंज की कास्ट में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में शामिल हैं.