Dharmendra News: क्या जिंदा है बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र? इस खबर से पता चलेगा पूरा सच!

Dharmendra Ji Alive or Not: बॉलीवुड के एक्टर धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबरों को लेकर अब लोगों ने कई तरह की बातें शुरु कर दी है. ऐसे में अब बेटी और पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की तबीयत पर चुप्पी तोड़ी है-

Published by sanskritij jaipuria

Dharmendra Healh Update: बॉलीवुड के एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी फिल्म की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैली झूठी खबर है. हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि धर्मेंद्र का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है. कुछ ही घंटों में ये खबर तेजी से वायरल हो गई, जिससे उनके चाहने वाले चिंतित हो गए हैं.

धर्मेंद्र लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है. ऐसे में जैसे ही उनके निधन की अफवाह सामने आई, लोगों ने बिना पुष्टि किए उसे शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी इस गलत जानकारी को आगे बढ़ा दिया, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई.

एशा देओल ने तोड़ी चुप्पी

अफवाहों के फैलने के बाद धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस एशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने साफ कहा कि उनके पिता बिल्कुल स्वस्थ हैं और ऐसी खबरें सिर्फ अफवाह हैं. उन्होंने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो ठीक हैं.

Related Post

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

पत्नी हेमा मालिनी ने भी दिया जवाब

अब पत्नी हेमा मालिनी ने भी इस पर जवाब दिया है और कहा- “जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल उस व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? ये बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है.’ कृपया परिवार और उसकी गोपनीयता सम्मान दें.”

अस्पताल में भर्ती होने की सच्चाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र को हल्की तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर है. परिवार ने सभी से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026