Dharmendra Net Worth : 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हीमैन, जानें कितने रईस हैं धर्मेंद्र पाजी

Dharmendra Health Update : बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अस्वस्थ हैं. हाल ही में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

Published by sanskritij jaipuria

Dharmendra Wife & Net Worth : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिसंबर 2025 में धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे. इस उम्र में भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है. कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस में अकेले रहते हैं, लेकिन उनके बेटे बॉबी देओल ने साफ किया कि वे अकेले नहीं हैं, बल्कि अपनी पहली पत्नी के साथ वहीं रह रहे हैं. उनकी देखभाल खुद उनकी पत्नी कर रही हैं. इस समय धर्मेंद्र के सभी फैन उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. इसी बीच आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की हीमैन की नेट वर्थ (Net Worth) कितनी है.

Net Worth : धर्मेंद्र की कुल संपत्ति

धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वे 60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों में गिने जाते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र की कुल संपत्ति करीब 350 से 400 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. इसके अलावा, उनके पास 100 एकड़ में फैला एक फॉर्महाउस भी है, जहां वे अधिकतर समय बिताते हैं.

Dharmendra First Wife : धर्मेंद्र की पहली पत्नी कौन हैं?

धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है. वे पंजाब के एक छोटे से गांव से संबंध रखती हैं. धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी तब हुई थी जब धर्मेंद्र फिल्मों में आने से पहले के दौर में थे. इस जोड़ी के दो बेटे हैं – सनी देओल और बॉबी देओल, जो आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं.

प्रकाश कौर हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं. वे मीडिया या सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आती हैं. धर्मेंद्र के फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने हमेशा परिवार को संभाला. बाद में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की, जिनसे उन्हें दो बेटियां – ईशा देओल और अहाना देओल हैं.

Related Post

परिवार और रिश्ते

धर्मेंद्र का परिवार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस परिवारों में से एक है. सनी देओल और बॉबी देओल दोनों अपने पिता की तरह एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं. वहीं हेमा मालिनी और उनकी बेटियां भी एक्टिंग और डांस के क्षेत्र में एक्टिव रही हैं.

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी है. हाल ही में जब धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, तो वही उनकी देखभाल कर रही थीं. बेटे बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “पापा अकेले नहीं रहते, मां उनके साथ हैं और उनकी बहुत अच्छी तरह से देखभाल करती हैं.”

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026