Dharmendra Death Rumors: जिंदा हैं बॉलीवुड के ‘हीमैन’, 89 साल की उम्र में बिगड़ी तबीयत; इस बीमारी से जूझ रहे दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र?

Dharmendra News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह काफी समय से उम्र संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं.

Published by Preeti Rajput

Dharmendra  Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिग्गज एक्टर और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की चिंता उनके फैंस को खाए जा रही है. वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती हैं. वह काफी समय बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। 

वेंटीलेटर पर भी किया गया शिफ्ट

कल रात को उनकी तबियत काफी ज्यादा नाजुक बताई जा रही है. जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर भी शिफ्ट कर दिया गया है. लेकिन आज सुबह उनकी तबीयत काफी खराब होने लगी, जिसके बाद उनके परिवार के लोग उनका हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया . उन्हें ICU में भी शिफ्ट किया गया है.

किन बीमारियों से जूझ रहे एक्टर?

बता दें कि, धर्मेंद्र को बढ़ती उम्र के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसके साथ ही उच्च रक्तचाप, जोड़ों का दर्द और उम्र संबंधी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी उन्हें सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, 89 साल की उम्र में शरीर के लंग्स और हार्ट पहले की तरह मजबूत नहीं रहता है. इसी कारण थकान या ऑक्सीजन की कमी से सांस फूलने लगती है. 

Related Post

89 साल के Dharmendra का निधन, सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती थे

65 सालों से बॉलीवुड पर कर रहे राज

धर्मेंद्र एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने करीब 65 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया है. उन्होंने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’  से साल 1960 नाम की फिल्म से किया था डेब्यू. इसके बाद से  ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेर देश’ जैसे कई फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई. 

Dharmendra Health Update: नाजुक है धर्मेंद्र की हालत, हेमा मालिनी बोलीं-दुआ करें, शाहरुख-सलमान अस्पताल पहुंचे

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026