De De Pyaar De 2 Box Office Collection: पहले दिन केवल इतने करोड़ कमा पाई अजय देवगन-रकुलप्रीत की फिल्म, BO पर हुई धीमी शुरुआत

'दे दे प्यार दे 2' को बॉक्सऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है. यह फिल्म के पहले पार्ट से पहले दिन कम कमाई कर पाई है.

Published by Kavita Rajput

अजय देवगन, आर माधवन और रकुलप्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2‘  (De De Pyaar De 2) 14 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म अजय देवगन और रकुल की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. ‘दे दे प्यार दे 2‘ को बॉक्सऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है. यह फिल्म के पहले पार्ट से पहले दिन कम कमाई कर पाई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर करीब 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे पार्ट वन’ ने पहले बॉक्स ऑफिस पर 10.41 करोड़ की कमाई की थी

अजय की पिछली रिलीज से बेहतर है कमाई

Related Post

‘दे दे प्यार दे 2‘ ने बॉक्सऑफिस पर भले ही उम्मीद के मुताबिक अच्छी शुरुआत नहीं की है लेकिन ये अजय देवगन की पिछली फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 के पहले दिन के कलेक्शन से बेहतर परफॉर्म कर रही है. सन ऑफ़ सरदार 2 ने पहले दिन 6.75 करोड़ की कमाई की थी. अजय की इस साल रिलीज हुई फिल्म रेड 2 कमाई के मामले में सबसे आगे रही है. फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को नेशनल हॉलिडे का फायदा मिला था और फिल्म ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्सऑफिस पर पार कर लिया था. 

‘दे दे प्यार दे 2‘ में माधवन को मिल रही तारीफ

‘दे दे प्यार दे 2‘ में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और आर माधवन मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने पिता के उम्र के व्यक्ति से प्यार कर बैठती है. फिल्म में रकुलप्रीत के पिता के रोल में माधवन हैं और रकुलप्रीत के बॉयफ्रेंड के रोल में अजय देवगन हैं. रकुलप्रीत के पिता के रोल में माधवन को काफी पसंद किया जा रहा है.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026