Border 2 Box Office Collection Day 11: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) बड़े पर्दे पर कमाल का पदर्शन कर रही है. फिल्म हर रोज नए आंकड़ों के साथ आगे बढ़ती जा रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने करीब 60 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया. अब मेकर्स की नजर 500 करोड़ के आंकडे पर है. लेकिन, फिलहाल वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. ‘बॉर्डर 2’ ने 11वें दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. फिल्म 300 करोड़ के आंकडों के पास पहुंच चुकी है.
11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 11वें दिन 2 फरवरी को बॉर्डर ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.75 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है. अब फिल्म की कुल कमाई 281 करोड़ रुपये हो गई है. रविवार की 22.50 करोड़ की कमाई के यह आंकड़ा काफी कम है. लेकिन सोमवार के लिहाज से यह एक बेहतरीन संकेत है. फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 306 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
- दिन 1 (पहला शुक्रवार) 30 करोड़
- दिन 2 (पहला शनिवार) 36.5 करोड़
- दिन 3 (पहला रविवार) 54.5 करोड़
- दिन 4 (पहला सोमवार) 59 करोड़
- दिन 5 (पहला मंगलवार) 20 करोड़
- दिन 6 (पहला बुधवार) 13 करोड़
- दिन 7 (पहला गुरुवार) 11.25 करोड़
- पहले हफ़्ते का कलेक्शन ₹224.25 करोड़
- दिन 8 (दूसरा शुक्रवार) 10.75 करोड़
- दिन 9 (दूसरा शनिवार) 17.75 करोड़
- दिन 10 (दूसरा रविवार) 22.5 करोड़
- दिन 11 (दूसरा सोमवार) ₹5.75 करोड़
कुल 281 करोड़
बॉर्डर 2 की कामयाबी
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. घरोलू बॉक्स ऑफिस पर अभी फिल्म को थोड़ी मेहनत करने की जरुरत है. इस फिल्म का कलेक्शन निर्देशक अनुराग सिंह ने किया है. सरहद की वीरता और जवानों के जज्बे को फिल्म में काफी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है. इस फिल्म की कहानी जनता को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के किरदार लोगों को काफी पसंद आई है.