बॉलीवुड की वो साइड एक्ट्रेस, जिसके साथ किसिंग सीन करना हुआ था मुश्किल, सिग्नल पर मांगा करती थी भीख

Guess This Side Actress : सिनेमा में कुछ ऐसे चेहरे होते है जो अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो बिना दिखे भी हमेशा के लिए लाइमलाइट में आ जाते हैं. हम जिसकी बात कर रहे हैं वो एक ऐसी ही एक्ट्रेस है जिन्हें काम के लिए आज भी जाना जाता है.

Published by sanskritij jaipuria

Guess This Side Actress : हिंदी सिनेमा में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं पाते, लेकिन लोगों के दिलों में अपनी एक खास छाप छोड़ जाते हैं. इन्हीं में से एक थीं मिस मिमी. आप उन्हें उनके नाम से न पहचानें, लेकिन 90 के दशक की कई फिल्मों में आपने उनका चेहरा जरूर देखा होगा. उनका चेहरा और बढ़ा हुआ वजन उन्हें भीड़ से अलग बनाता था, लेकिन उनकी कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही दर्दभरी भी.

भीख मांगने से फिल्मों तक

मिस मिमी कोई पेशेवर एक्ट्रेस नहीं थीं. दरअसल, उनका असली जीवन सड़कों पर बीतता था. मानसिक रूप से अस्थिर होने के वजह से वे मुंबई की सड़कों पर भीख मांगा करती थीं. उनका फिल्मों तक पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं था.

उनकी किस्मत बदली सुपरस्टार आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘दिल’ (1990) से, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया- लेकिन ये छोटा रोल ही उन्हें ‘मिस मिमी’ बना गया.

‘दिल’ फिल्म में पहली बार आईं नजर

फिल्म ‘दिल’ का एक सीन है जहां बॉक्सिंग मुकाबले में हारने के बाद एक सजा के तौर पर हीरो को एक अजीब-सी महिला द्वारा किस किया जाता है. यही महिला थीं मिस मिमी.

इस सीन के बारे में एक्टर आदिल ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस रोल के लिए एक अलग दिखने वाली लड़की की तलाश हो रही थी. उनके भाई इंदर कुमार, जो फिल्म के डायरेक्टर थे, कुछ हटकर चेहरा चाहते थे. तभी आदिल की नजर सड़क किनारे भीख मांग रही एक महिला पर पड़ी – वही थीं मिमी.

Related Post

बिना एक्टिंग सीखे कर दिया लोगों को हैरान

मिस मिमी ने कोई एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली थी, लेकिन उनका हावभाव, अंदाज और मासूमियत ही उनकी पहचान बन गई. उन्होंने न सिर्फ ‘दिल’ में बल्कि ‘बेटा’ और ‘दिलजले’ जैसी फिल्मों में भी छोटे-छोटे रोल किए.

हालांकि, सेट पर उनके साथ काम करना आसान नहीं था. आदिल ईरानी ने बताया कि जब किस सीन फिल्माया गया तो मिमी के मुंह से तेज बदबू आ रही थी, जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ. लेकिन इस सीन ने ही मिमी को “मिस मिमी” का नाम दे दिया.

मिस मिमी की जिंदगी

मिस मिमी की जिंदगी फिल्मों की चकाचौंध से दूर काफी कठिन थी. मानसिक रूप से अस्थिर होने के कारण वे जो भी कुछ खाने को मिलता, खा लेती थीं – चाहे वो साफ हो या गंदा. यही वजह रही कि एक समय के बाद उनकी सेहत बिगड़ने लगी.

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि उनका एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई. धीरे-धीरे वो गुमनाम हो गईं और फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026