Jolly LLB 3’s : ‘भूल भुलैया’ को पीछे छोड़ एडवांस बुकिंग में आगे निकले दोनों जॉली, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

Jolly LLB 3’s Advance Booking : बॉलीवुड में एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने आ रही है, जैसा की सभी को पता है कि ‘जॉली एलएलबी’ का तीसरा पार्ट आज सिनेमा घर में आग लगाने वाला है, ऐसे में फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है, एडवांस बुकिंग भी शानदार रही है.

Published by sanskritij jaipuria

Jolly LLB 3’s Early Box Office Collection Predictions : बॉलीवुड की कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘जॉली एलएलबी’ (Jolly LLB) एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है और इस बार खास बात ये है कि दोनों पुराने जॉली-अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आएंगे. फिल्म 19 सितंबर, शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

बुकिंग में जोश, पर रफ्तार थोड़ी धीमी

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े अच्छे संकेत दे रहे हैं. ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने एडवांस बुकिंग में ₹1.89 करोड़ की कमाई कर ली है. अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल करें, तो ये आंकड़ा ₹4.28 करोड़ तक पहुंच जाता है. हालांकि तुलना करें तो कुछ दूसरी बड़ी फिल्मों के मुकाबले इसकी बुकिंग की गति थोड़ी धीमी है, लेकिन पिछले 24 घंटों में 130% की बढ़ोतरी ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि रिलीज तक आंकड़े और बेहतर हो सकते हैं.

पहले दिन की कमाई पर सबकी निगाहें

सिनेमाघरों में लोगों की वापसी को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ पहले दिन ₹12 से ₹17 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. ये फिल्म एक जानी-पहचानी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसका एक वफादार दर्शक वर्ग है. ‘जॉली एलएलबी’ (2013) और ‘जॉली एलएलबी 2’ (2017) दोनों ही कम बजट में बनी थीं लेकिन मुनाफा शानदार रहा था. इस बार भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव बज बना हुआ है.

Related Post

बजट और स्टार कास्ट

फिल्म का आधिकारिक बजट तो घोषित नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जॉली एलएलबी 3’ करीब ₹70 करोड़ में बनी है. इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, गजराज राव, अमृता राव और राम कपूर जैसे मंजे हुए कलाकार शामिल हैं. कोर्टरूम ड्रामा और सटायर का ये मिश्रण लोगों को एक बार फिर हंसी से लोटपोट कर सकता है.

क्या दो जॉली फिर से करेंगे कमाल?

अब देखना ये है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ जैसी ओपनिंग दे पाएगी या नहीं. लेकिन एक बात तय है- दो बेहतरीन कलाकारों की जुगलबंदी, सटीक ह्यूमर और मजबूत कहानी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ इस वीकेंड लोगों के लिए एक शानदार ऑपशन बन सकती है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026