19 साल की नौकरानी से जबरन रिश्ते का आरोप, पलभर में तबाह हुई जिंदगी; सलाखों के पीछे एक्टर ने गुजारी रातें

Shiney Ahuja Controversy: आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनपर अपनी नौकरानी से रेप के आरोप लगे थे और फिर इसका अंजाम भी बहुत खतरनाक साबित हुआ था.

Published by Preeti Rajput

Shiney Ahuja Controversy: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स आए जिन्होंने अपने बल पर पहचान बनाई. इन्होंने कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल भी जाती, लेकिन उनकी जिंदगी की एक गलती और विवाद ने उनका करियर तबाह कर दिया. एक्टर शाइनी आहूजा भी उनमें से एक हैं. उन्होंने इफ इन ए मेट्रो, गैंगस्टर, भूल भुलैया जैसी  सुपरहिट फिल्मों से पहचान बनाई. साल 2009 तक उनका फिल्मी करियर काफी बेहतरीन चल  रहा था और शाइनी बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुके थे. वह करियर में आगे बढ़ पाते, लेकिन इससे पहले ही उनपर एक गान गिरी. साल 2009 में शाइनी पर उनकी ही 19 साल की नौकरानी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगा दिए. शाइनी के बारे में यह खबर जैसे ही सामने आती ही बॉलीवुड की गलियों में हड़कंप मच गया. 

एक आरोप ने पहुंचाया जेल

नौकरानी के आरोपों के बाद शाइनी को पुलिस ने रेप और जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. उन्हें फिर आर्थर रोड जेल में डाल दिया. शाइनी को जेल में करीब 4 महीने गुजारने पड़े, फिर जाकर उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद भी शाइनी कोर्ट के चक्कर काटते रहे और फिर उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई. बाद में जिस नौकरानी ने शाइनी पर रेप के आरोप लगाए थे, वह अपने बयान से पलट गई और कोर्ट में कह दिया कि उसके साथ किसी ने कोई जबरदस्ती नहीं की और ना ही उसका रेप हुआ था. उसने एक बार नहीं बल्कि कोर्ट में कई बार सुनवाई के दौरान अपनी बातें दोहराई. जिसके कारण जज ने माना कि लड़की ने शाइनी की छवि को धूमिल करने की नीयत से उनपर गलत आरोप लगाए थे. फिर शाइनी ने कोर्ट से अपील की कि उन्हें इस केस से बरी कर दिया जाए और साल 2011 में एक्टर को इस केस से रिहाई मिल गई. लेकिन तब तक शाइनी का बना बनाया करियर पूरी तरह से तबाह कर दिया. 

बॉलीवुड में नहीं मिला काम

रेप के आरोपों के कारण शाइनी को फिल्म इंडस्ट्री ने फिर किसी फिल्म में मौका नहीं दिया. न ही किसी ने उनके सपोर्ट में अपनी जुबान खोली थी. ऐसे में शाइनी के लिए बॉलीवुड में वापसी की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई. काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली, फिर भी शाइनी ने हार नहीं मानी. साल 2015 में उन्हें फिल्म वेलकम बैक से वापसी करने का मौका मिला. लेकिन इस फिल्म का भी कोई फायदा नहीं हुआ. शाइनी अब अपने परिवार के साथ मनीला, फिलीपिंस में रहते हैं. उनके साथ उनकी पत्नी और एक बेटी भी रहती हैं.

Related Post

‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर बवाल, रिलीज से पहले बढ़ा विवाद; एल्विश यादव ने जानें इसपर क्या कहा?

क्या सच में रवि शंकर के शिष्य थे ऋषभ शर्मा, बेटी अनुष्का ने खड़े किए सवाल; जानें क्या है पूरा विवाद?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026